राजनांदगांव: महापौर ने एसटीपी निर्माण के लिए मोहारा पुलिया के पास स्थल का लिया जायजा…

राजनांदगांव 19 नवम्बर। शहर के गंदे पानी को उपचार कर शुद्धिकरण करने अमृत मिशन 2.0 अंतर्गत दो स्थानों में एसटीपी प्लांट निर्माण करने शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी है। एसटीपी निर्माण के लिए मोहारा पुलिया के पास स्थल का आज महापौर श्री मधुसूदन यादव द्वारा आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा तथा वार्ड पार्षद व उप नेता प्रतिपक्ष श्री मुकेश साहू और पूर्व पार्षद श्री अरूण देवांगन सहित निगम के तकनीकि अधिकारियो के साथ निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिया गया।

Advertisements


महापौर श्री यादव ने सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण के लिए मोहारा पुलिया के पास स्थित रिक्त भूमि में की जा रही तैयारी का जायजा लेकर भूमि की उपलब्धता एवं प्रक्रिया के संबंध में जानकारी लिए। आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने जानकारी दी कि अमृत मिशन 2.0 अंतर्गत निगम सीमाक्षेत्र में दो स्थानों पर एसटीपी निर्माण किया जाना है। मोहारा के पास 25 एमएलडी का सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण करना है, जिसमें गोकुल नगर, इंदिरा नगर, नंदई आदि क्षेत्र के नालो के गंदा पानी को उपचार कर शुद्धिकरण किया जाएगा, ताकि इसका पुनः उपयोग किया जा सके। इसी प्रकार पारीनाला के पास 15 एमएलडी का प्लांट तैयार किया जाएगा। जहॉ पर शांति नगर, चिखली, स्टेशन पारा आदि क्षेत्रों के नालो के गंदा पानी को एकत्रित कर शुद्धिकरण किया जाएगा।


महापौर श्री यादव ने कहा कि शासन की मंशानुरूप ट्रीटमेट प्लांट का निर्माण हो, जिसमें संबंधित क्षेत्र के नालो का पानी पर्याप्त मात्रा में पहुॅचे और उक्त गंदे पानी को उपचार कर शुद्धिकरण किया जा सके तथा उक्त शुद्ध पानी का उपयोग निकाय हित में निर्माण कार्य, कारखानों तथा खेती बाडी के काम में हो सके। भूमि की उपलब्धता के संबंध मंे उन्होंने अधिकारियो से सीमांकन कराने कहा, जिससे आस पास के रहवासियों को कोई परेशानी न हो। उन्हांेने तकनीकि अधिकारियो से कहा कि ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण के दौरान संबंधित अधिकारी कार्य का समय समय पर निरीक्षण करेंगे और अपने उच्च अधिकारी को अवगत करायेगे, निर्माण के समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जावे। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे, प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा, उप अभियंता श्रीमती ज्योति साहू के अलावा कमलेश प्रजापति, पूरन ठाकुर, अशोक देवांगन, नोहर साहू सहित वार्डवासी उपस्थित थे।