राजनांदगांव : महापौर ने किया वार्ड नं. 22 में उद्यान एवं वार्ड नं. 17 में नाली निर्माण का भूमि पूजन….

राजनांदगांव 31 मई। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा आज रेवाडीह वार्ड नं. 22 स्थित एकलव्य आदिवासी छात्रावास परिसार में महापौर निधि से 2 लाख 50 हजार रूपये की लागत से उद्यान निर्माण एवं वार्ड नं. 17 स्थित रेल्वे क्रासिंग के पास मरम्मत संधारण मद से 2 लाख 62 हजार रूपये की लागत से पी.सी.सी. नाली निर्माण कार्य का अलग अलग वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में भूमिपूजन पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष हरिनारायण पप्पू धकेता, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रभारी सदस्य संतोष पिल्ले व स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य गणेश पवार,वार्ड पार्षद व कनिष्ठ सभापति गामेन्द्र नेताम, पार्षद पारस वर्मा, ऋषि शास्त्री, एकलव्य आदिवासी छात्रावास के प्रार्चाय मारीया सर, पार्षद प्रतिनिधि ईशाख खान व कमलेश साहू,उत्तर ब्लाक अध्यक्ष आसीफ अली एवं दक्षिण ब्लाक के अध्यक्ष सुर्यकांत जैन, मजदूर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष रामटेके विशेष रूप से उपस्थित थे।


कार्यर्क्रम के प्रारंभ में वार्ड के केशव पटेल, रिना पटेल, प्रशांत भालाधरे, सूरज शर्मा, प्रतिक जैन, लोकेश साहू, बहादुर बंसोड, मुकेश साहू, आकाश साहू द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा एकलव्य आदिवासी छात्रावास परिसार में उद्यान निर्माण एवं मोतीपुर रेल्वे क्रासिंग के पास नाली निर्माण कार्य का पूजा अर्चना कर, श्रीफल फोड कर, गैती चलाकर भूमिपूजन किया गया।


कार्यक्रम में महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि वार्डवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये महापौर निधि से उद्यान का निर्माण कराया जा रहा है,जिसमें बाउण्ड्रीवाल, पाथवे, लॉन, बैठक व्यवस्था व विद्युत कार्य किया जायेगा। उद्यान के बन जाने के वार्डवासियों व बच्चों को मनोरंजन के लिये एक अच्छा स्थान मिल जायेगा। उन्होंने कहा कि वार्ड नं. 17 रेल्वे क्रासिंग के पास मरम्मत संधारण मद से नाली निर्माण किया जा रहा है। जिसके निर्माण से बारिश व घर से निकलने वाले पानी की निकासी में सुविधा होगी। मांग अनुसार इसी प्रकार वार्ड में अन्य कार्य कराये जोयेगें। इस अवसर पर उप अभियंता प्रणय मेश्राम, हरिशंकर वर्मा व सुश्री आयुषी सिंह उपस्थित थे।