back to top

राजनंदगांव/छुरिया: मोबाईल चोरी के आरोपी को छुरिया पुलिस ने भेजा जेल…

राजनांदगांव – थाना छुरिया के अपराध क्रमांक 83/2021 धारा 457, 380 भादवि के मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था।

Advertisements

विवेचना के दौरान चोरी हुये मोबाईल का IMEI नंबर का सायबर सेल से प्राप्त कॉल डिटेल के आधार पर हरीश यादव पिता बीरबल यादव उम्र 18 साल एवं 02 विधि से संघर्षरत् बालक साकिनान ग्राम गोपालपुर थाना छुरिया जिला राजनांदगांव को थाना तलब कर पुछताछ करने पर मोबाईल चोरी करना स्वीकार करते हुए बताया ।

दिनांक19-20/03/21 के दरमियानी रात में तीनों ने छुरिया बस स्टैंड स्थित साईं मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरी किये थे। तत्पश्चात थाना छुरिया द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये तीनो आरोपीयों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड, 3 नग एंडोरोइड मोबाइल फोन,चार्जर जुमला कीमती 21000/- जप्त किया गया है।

आरोपी हरिश यादव पिता बीरबल यादव उम्र 18 साल को गिरफ्तार कर एवं विधि से संघर्षरत् दोनों बालकों को अभिरक्षा में लेकर ज्युडिशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेस किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक श्री निलेश पाण्डेय, प्र.आर. 1335 मनोज कुमार साहू, प्र.आर.799 संतोष नायक, आर. 460 फुलेन्द्र राजपुत एवम साइबर सेल राजनांदगांव का विशेष योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page