
राजनांदगांव 24 जनवरी। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनांए देते हुए नागरिकों के जीवन में समृद्धि व खुशहाली की कामना की है। शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस का पर्व हमें राष्ट्रीय एकता और अखंडता से जुडने की प्रेरणा देता है।
महापौर श्रीमती देशमुख सहित अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता, नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने कहा कि हमारे महान राष्ट्र नायकों ने अपने बलिदान से हमें आजादी दिलाई। इस आजादी को कायम रखने हम अपना योगदान राष्ट्र के निर्माण में दे।
उन्होंने कहा कि यह गणतंत्र दिवस निगम पदाधिकारियों का जनसेवा की संकल्प यात्रा में महत्वपूर्ण पड़ाव है और जन विश्वास की पूंजी से ही हम इस नगर के विकास का रास्ता तय करेंगे। महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री मधुकर बंजारी, सतीश मसीह,संतोष पिल्ले, भागचंद साहू, विनय झा,श्रीमती दुलारी बाई साहू, गणेश पवार,
राजा तिवारी, श्रीमती बैना बाई टुराहाटे, राजेश गुप्ता चम्पू, अपील समिति के सदस्यों श्रीमती शकीला बेगम, श्रीमती मधु बैद,श्री ऋषि शास्त्री, जिला योजना समिति के सदस्य श्री सिद्धार्थ डोगरे व श्री अमिन हुद्दा, व पार्षदों ने नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए इस राष्ट्रीय पर्व को अपूर्व उमंग-उल्लास-उत्साह के साथ मनाने की अपील की है।









































