
गुणवत्ता के साथ समय सीमा मेें कार्य पूर्ण करने के दिये निर्देश
राजनांदगांव 10 अपै्रल। शहर में चल रहे विकास कार्य निरीक्षण की कडी में महापौर श्री मधुसूदन यादव आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा,लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा, कनिष्ठ सभापति श्री संदीप बघेल, पार्षद श्री कुलेश्वर धु्रव,पूर्व पार्षद श्री मुकेश ध्रुव तथा निगम के तकनीकि अधिकारियो के साथ यातायात नगर जीर्णोद्धार कार्य एवं मेडिकल कालेज रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
सर्वप्रथम यातायात नगर जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण कर महापौर श्री यादव उद्यान निर्माण कार्य देख, कहा कि उद्यान में सभी आवश्यक सुविधाओ का समावेश हो इसका ध्यान रखा जाए। उन्होने कहा कि यातायात नगर पुराना होने के साथ साथ जर्जर स्थिति में आ गया है, जिसके जीर्णोद्धार के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था शासन ने बजट प्रावधान किया और नगरीय प्रशासन विभाग की स्वीकृति अनुसार यातायात नगर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। जिसके तहत रोड, नाली, पार्किंग स्थल मरम्मत कर डामरीकरण किया जायेगा तथा स्ट्रीट लाईट मरम्मत कर हॉईमास्क लाईट लगायी जायेगी। सामुदायिक भवन, शौचालय की सुविधा के अलावा पानी की समुचित व्यवस्था की जावेगी।
महापौर ने कहा कि प्रवेश द्वार के आगमन एवं निर्गमन मंे गार्ड रूप का निर्माण कराना है, जल भराव स्थल का भरान कर पेवर ब्लाक लगाना है, डिवाईडर एवं रोड साईड रंगाई पोताई करना है। उन्हांेने कहा कि शासन की मंशानुरूप यातायात नगर को दुरूस्त कर विकसित करना है। उन्होने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने कहा। आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि यातायात नगर जीर्णोद्धार कार्य में सभी कार्य चरणबद्ध रूप से किया जाए। निर्माण में गति लाकर गुणवत्ता एवं समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए, उन्होने अधिकारियो से कहा कि निर्माण कार्य की सतत मानिटरिंग कर प्रतिमाह समीक्षा करे और उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजना सुनिश्चित करे।
मेडिकल कालेज सडक निर्माण कार्य निरीक्षण के दौरान महापौर श्री यादव ने कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाने श्रमिक बढ़ावे, समय सीमा में कार्य पूर्ण हो जाये इसके आधार पर कार्य करे तथा निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होने कहा कि उक्त कार्य का भी शासन बजट में स्वीकृति प्राप्त हुई थी, जिसके तहत रोड डामरीकरण कर दोनो ओर नाली का निर्माण किया जाना है तथा डिवाईडर निर्माण कर सेन्टर लाईट भी लगाना है। रोड निर्माण हो जाने से मरीजो तथा कालेज मंे पढ़ने वाले विद्यार्थियो को इसका लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषय को ध्यान में रखकर इसका निर्माण तय सीमा मे किया जाए।
आयुक्त ने अधिकारियो से कहा कि नाली एवं डिवाईटर निर्माण में पानी की पर्याप्त तराई करावे, नाली में पानी का बहाव सुचारू हो इसका विशेष ध्यान रखे, डामरीकरण के समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता (संविदा) श्री यू.के.रामटेके, प्र.सहायक अभियंता सुश्री सुषमा साहू, उप अभियंता श्री तिलक राज ध्रुव सहित ट्रांसपोर्टर उपस्थित थे।










































