राजनांदगांव: महापौर परिषद की बैठक मेें सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाईप लाईन विस्तार डामरीकरण सहित शापिंग काम्पलेक्स निर्माण एवं वार्षिक निविदा आमंत्रण की दी गई स्वीकृति…

राजनंादगांव 9 जनवरी। महापौर श्री मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक निगम स्थित महापौर कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय परिवार सहायता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पाईप लाईन विस्तार एवं डामरीकरण कराने के अलावा वार्षिक निविदा आमंत्रण की स्वीकृति प्रदान की गयी। साथ ही रेल्वे स्टेशन के पास तथा टेलीफोन आफिस के पास शापिंग काम्पलेक्स निर्माण की स्वीकृति दी गयी।

Advertisements


महापौर श्री यादव ने बैठक के संबंध में बताया कि राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनांतर्गत पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि भुगतान किये जाने की स्वीकृति तथा लोक सेवा केन्द्र से प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन के पात्र आवेदनों की एवं मोहारा फिल्टर प्लांट से गंज चौक तक एवं नंदई चौक से इंदिरा नगर टंकी तक 600 एम.एम. राईजिंग मेन पाईप लाईन विस्तार के लिए आमंत्रित निविदा में न्युनतम दर की अनुशंसा सहित स्वीकृति हेतु सामान्य सभा को अग्रेषित किया गया। साथ ही शहर में डामरीकरण कराए जाने प्राप्त न्युनतम दर की स्वीकृति प्रदान की गयी।

इसके अलावा रेल्वे स्टेशन रोड तथा जी.ई.रोड टेलीफोन आफिस के पास निगम स्वार्मित्व की भूमि पर शापिंग काम्पलेक्स निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गयी।


महापौर श्री यादव ने बताया कि इसी प्रकार 15वे वित्त आयोग ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधाओ के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने तथा विभिन्न विभागों में वार्षिक निविदा आमंत्रण की स्वीकृति प्रदान की गयी।

बैठक में महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री साावन वर्मा, सुनील साहू,राजेश जैन रानू,श्रीमती बिना धु्रव, शैंकी बग्गा, श्रीमती केवरा विजय राय,श्रीमती वर्षा शरद सिन्हा, आलोक श्रोती, डीलेश्वर प्रसाद साहू एवं राजा माखीजा सहित निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे, प्र. कार्यपालन अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, सहायक लेखा अधिकारी श्री राकेश नंदे,प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा,प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री नारायण यादव सहित निगम के अधिकारी उपस्थित थे।