
चौक चौराहों का नामकरण करने की गयी अनुशंसा

राजनंादगांव 25 सितम्बर। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक आज निगम स्थित महापौर कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय परिवार सहायता एवं सामाजिक सुरक्षा पेशन योजना के पात्र आवेदनों की स्वीकृति, के अलावा चौक चौराहोे का नामकरण की अनुशंसा, भूखण्ड आबंटन तथा दुकानों की नामांतरण एवं लीज अवधि की स्वीकृति प्रदान की गयी।
महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनांतर्गत पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि भुगतान किये जाने की स्वीकृति, लोकसेवा केन्द्र से प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पेशन के पात्र हितग्राहियों के अनुमोदन के अलावा पुत्रीशाला एवं टाकापारा के दुकानों का नामंतरण कर लीज अवधि में वृद्धि की स्वीकृति प्रदान की गयी।
इसी प्रकार नया बस स्टैण्ड जेल रोड तथा मोती तालाब के पास निर्मित व्यवसायिक परिसर के दुकानों की उच्चतम बोली की अनुशंसा सहित शेष दुकानों की पुनः निलामी कराने की स्वीकृति प्रदान की गयी। इसके अलावा अध्यक्ष पत्रकार सरोकार संघ एवं विकली समाचार प्रेस परिषद को कौरिनभाठा में भूमि आबंटन हेतु अनापत्ति प्रदान की गयी।
उन्होंने बताया कि संस्कारधानी के धर्म प्रेमियों व महाकाल भक्तों की मांग पर मानव मंदिर चौक का नामकरण महाकाल चौक करने तथा ट्रांसपोटरों की मांग पर यातायात नगर चौक का नामकरण रणवीर सिंह के नाम पर करने की अनुशंसा की गयी। साथ ही उनी वस्त्र विक्रय हेतु भूखण्ड उपलब्ध कराने तथा फटाका दुकान लगाने के प्रकरण की स्वीकृति प्रदान की गयी।
बैठक मेें महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री मधुकर बंजारी, सतीश मसीह, संतोष पिल्ले, विनय झा, भागचंद साहू,श्रीमती दुलारी बाई साहू,गणेश पवार, राजा तिवारी,श्री राजेश गुप्ता चंपू, श्रीमती बैना बाई टुरहाटे आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, राजस्व अधिकारी श्री दीपक अग्रवाल,
सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, सहायक लेखा अधिकारी श्री राकेश नंदे, प्र. स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, प्र. कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे, लेखा पाल श्री शैलेष पाडे व श्री पंकज साहू सहित निगम के अधिकारी उपस्थित थे।









































