back to top

राजनांदगांव : महापौर एवं निगम पदाधिकारियों ने दी ईद-ए-मिलाद की मुबारकबाद…

राजनांदगांव 26 सितम्बर। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने ईद-ए-मिलाद पर्व के उपलक्ष्य पर मुस्लिम समुदाय को मुबारकबाद देते हुए सुख -समृद्धि-शांति स्नेह की कामना की है।

Advertisements


महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म की खुशी को मिलाद-उल-नबी के रूप में मनाते है। मोहम्मद साहब का पूरा जीवन मानवता की सेवा में गुजरा और उन्होंने लोगो को इंसानियत का पाठ पढ़ाया।

मोहम्मद साहब के इंसानियत वाले व्यवहार के कारण ही उन्हे रहमत उल आलमीन अर्थात पूरे संसार पर कृपा करने वाला कहा जाता है। मिलाद-उल-नबी की खुशी तभी सार्थक होगी,जब हम हजरत मोहम्मद के संदेशों व उनके आदर्शाे का पालन करेंगे।


निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता,निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता, नेताप्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री मधुकर बंजारी, सतीश मसीह, संतोष पिल्ले, भागचंद साहू, विनय झा, गणेश पवार, श्रीमती दुलारी बाई साहू, राजा तिवारी, श्रीमती बैना बाई टुरहाटे, राजेश गुप्ता चम्पू,

वरिष्ठ सभापति श्री अब्दुल समद खान, कनिष्ट सभापति श्री गामेन्द्र नेताम, अपील समिति के सदस्यों श्रीमती शकीला बेगम, श्रीमती मधु बैद, श्री ऋषि शास्त्री,जिला योजना समिति के सदस्य श्री सिद्धार्थ डोेगरे व श्री अमीन हुड्डा, पार्षदों एवं नामांकित पार्षदोें ने मुस्लिम समुदाय को ईद-ए-मिलाद-उल-नवी की शुभकामनाएं देते हुए ईद-ए-मिलाद पर्व को अपूर्व उमंग-उल्लास-उत्साह के साथ मनाने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page