राजनांदगांव : महापौर पानी का हाल जानने सुबह वार्डो में दे रहे दस्तक…

आज महापौर श्री यादव पठानपारा, सारथी पारा व शिकारी पारा पहॅुच
जनता से रूबरू हो पानी की समस्या से हुए अवगत

राजनांदगांव 29 मार्च। महापौर श्री मधुसूदन यादव महापौर का शपथ लेने के बाद से ही निगम सीमाक्षेत्र के वार्डो में जाकर नागरिको से रूबरू हो उनसे मूलभूत सुविधा के बारे में चर्चा कर उनकी समस्या से अवगत हो कर अधिकारियो को यथासंभव निराकरण के निर्देश दे रहे है। आज उन्होंने वार्ड 39 व वार्ड 43 के पठान पारा, सारथी पारा तथा शिकारी पारा में पानी की समस्या की जानकारी होने पर वार्ड पार्षद एवं अधिकारियों के साथ पहुॅच नागरिकों से चर्चा किये।


महापौर श्री मधुसूदन यादव वार्डवासियों से मुलाकात की कडी में आज सुबह वार्ड नं. 39 पहुॅच पार्षद श्री रवि सिन्हा के साथ पठानपारा, सारथी पारा में पैदल भ्रमण कर वार्डवासियों से चर्चा किये। वार्डवासियो ने कम पानी आने की शिकायत की। महापौर श्री यादव ने कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके व उप अभियंता श्री अनुप पाण्डे से कहा कि वाल्व लगाने से पानी की समस्या बतायी जा रही है, इसकी जॉच कर निराकरण करे। जिस दिन दोनो समय पानी आता है उस दिन निरीक्षण कर समाधान का रास्ता निकाले।


इसी प्रकार महापौर श्री यादव ने वार्ड नं. 43 शिकारी पारा में पानी की समस्या पर पार्षद प्रतिनिधि श्री राजेश यादव के साथ पहुॅच मोहल्ले वासियों से जानकारी लिये। उन्होंने बताया कि शिकारी पारा डोंगरगाव रोड क्षेत्र के कुछ घरो में पानी नहीं आता है। महापौर ने अधिकारियों से कहा कि इसका सर्वे कर कार्यवाही करे और स्थिति समान्य होते तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टैंकर से पानी सप्लाई करे। उन्होंने अधिकारियो से कहा कि कम पानी आने या पानी नही आने की शिकायतो को गंभीरता से लेकर प्राथमिकता से उसका समाधान करें।