
राजनांदगांव 23 जून। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने शहर में कोविड-19 से संक्रमित मरीजो की संख्या बढते तथा दो मरीजो की मृत्यु पर चिंता व्यक्त करते हुए नागरिकों से कोरोना वायरस संक्रमण से बचने सावधानी बरतकर कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की है।
महापौर श्री यादव ने कहा कि कोरोना वायरस हमारे देश सहित प्रदेश और शहर में पुनः पैर पसार रहा है। हमारे शहर में ही कोविड-19 से संक्रमित मरीज की संख्या 6 हो गयी है तथा 2 मरीजो की मृत्यु भी हो गयी है। उन्हांेने कहा कि कोरोना वायरस से हमें घबराना नहीं है, बल्कि सावधानी बरतनी है। सर्दी, खासी, बुखार होने की स्थिति में अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर जॉच कराना है। कोरोना की संभावना पर जॉच के लिए शाासकीय मेडिकल कालेज पेण्ड्री एवं शासकीय जिला चिकित्सालय में सम्पर्क करना है।
उन्होने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए भीड भाड वाले स्थल पर मास्क लगाना है, घर से बाहर निकलने से पहले सेनेटाईज करना है। इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति के निकट सम्पर्क में आने से बचना है, नियमित रूप से दिन में कई बार हाथों को हैण्डवास, साबुन एवं साफ पानी से धोना है। संक्रमित समाग्रीयों के सम्पर्क में आने के बाद बिना हाथ धोये अपनी ऑख, नाक एवं मुह को नहीं छुना है।
धैर्य रखकर सावधानी बरत कर, सुरक्षित रहकर ही हम इस कोरोना वायरस से लड सकते है।
महापौर श्री यादव ने संक्रामक एवं वर्षाजनित बीमारी को ध्यान में रखकर निगम के स्वास्थ्य अमला से भी कहा है कि शहर में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था रखे, नालियो, गलियों, कुॅओ, हैण्ड पंपों आदि के आस पास ब्लीचिंग पावडर का छिडकाव कराये, बारिश का पानी गढ्ढो में भरने की स्थिति में कच्ची नाली खोदकर पानी की निकासी करावे।









































