back to top

राजनांदगांव: सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 17 जून से 29 जुलाई तक वार्डो में शिविर, फरवरी से मई माह के पेंशन का होगा भुगतान…

साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 17 जून से 29 जुलाई 2025 तक प्रातः 10ः30 से दोपहर 3ः30 बजे तक
वार्डो में शिविर, फरवरी से मई माह के पेंशन का होगा भुगतान

Advertisements

26 जून को वार्ड नं. 12 में, 27 जून को वार्ड नं. 13 में, 28 जून को वार्ड नं. 14 में एवं
30 जून को वार्ड नं. 15 मे शिविर

राजनांदगांव 23 जून। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को माह फरवरी से मई 2025 का पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 17 जून 2025 से 29 जुलाई 2025 तक प्रातः 10ः30 बजे से दोपहर 3ः30 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत 26 जून को डॉ. भीमराव आम्बेडरक वार्ड नं. 12 के लिये बाबू प्राथमिक शाला स्टेशनपारा में, 27 जून को गौरी नगर वार्ड नं. 13 के लिए सार्वजनिक मंच गौरी नगर में, 28 जून को बलरामदास वार्ड नं. 14 के लिये वेसलियन स्कूल में एवं 30 जून को डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र वार्ड नं. 15 के लिए राम मंदिर बी.एन.सी. मिल के पास में शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिये भी शिविर आयोजित किये जायेगे।


निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 10ः30 बजे से दोपहर 3ः30 बजे तक उपस्थित होकर माह फरवरी से मई 2025 की पेशन का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मियों से कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।

Advertisements

You cannot copy content of this page