
गणेश पर्व प्रतियोगिता 2025 के परिणामो पर लगी मोहर

बजट प्रावधानो में नार कन्हैया नाला तथा आडिटोरियम निर्माण के लिए निविदा आमंत्रण तथा ट्रांसपोर्ट नगर जीर्णोद्धार व पेन्ड्री मेडिकल कालेज रोड निर्माण हेतु न्युनतम दर की अनुशंसा
सुचारू पेयजल सप्लाई के लिए पाईप लाईन विस्तार हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने की स्वीकृति
राजनांदगांव 17 दिसम्बर। महापौर श्री मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक निगम स्थित महापौर कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनांतर्गत व सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनांतर्गत पात्र हितग्राहियो को लाभ देने, आगंनबाडी कार्यकर्ता व सहायिका की नियुक्ति के अलावा गणेश पर्व प्रतियोगिता 2025 के परिणामो की स्वीकृति सहित निविदा आमंत्रण व न्युनतम दर की स्वीकृति तथा व्यवसायिक परिसर के दुकानों के अलावा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर स्वीकृति प्रदान की गयी।
महापौर श्री यादव ने बताया कि बैठक में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष गणेश पर्व प्रतियोगिता के परिणामो की स्वीकृति के अलावा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनांतर्गत पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि भुगतान किये जाने की स्वीकृति तथा लोक सेवा केन्द्र से प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन के पात्र आवेदनों की अनुशंसा सहित स्वीकृति हेतु सामान्य सभा को अग्रेषित किया गया। साथ ही आगंनबाडी केन्द्रो में आंगनबाडी कार्यकर्ता व सहायिका के नियुक्ति के प्रकरण को स्वीकृति प्रदान की गयी। निगम स्वामित्व के बाल विवाह मुक्त छत्तीगढ अभियान अंतर्गत राजनांदगांव निगम सीमाक्षेत्र बाल विवाह मुक्त संबंधी अनुशंसा की गयी।
महापौर श्री यादव ने बताया कि शासन द्वारा अधोसंरचना बजट 2025-26 नगर पालिक निगम राजनांदगांव को नार कन्हैया नाला से जिला अस्पताल तक नाला निर्माण किये जाने शासन द्वारा स्वीकृत राशि 350.00 लाख रूपये एवं मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजनांतर्गत 2000 सीटर आडिटोरियम निर्माण लागत राशि 1592.06 लाख रूपये की निविदा आमंत्रण की अनुशंसा सहित ट्रांसपोर्ट नगर में नाली, रोड व पानी के लिए राशि रूपये 490.04 लाख तथा पेण्ड्री मुक्तिधाम से हॉस्पीटल तक सड़क निर्माण के लिये राशि रूपये 194.59 लाख की आहुत निविदा में प्राप्त न्युनतम दर की अनुशंसा की गयी। साथ ही 15वें वित्त आयोग जल प्रबंधन योजनांतर्गत पाईप लाईन विस्तार कार्य हेतु शासन को प्रस्ताव भेजे जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी।
इसके अलावा नगर निगम राजनांदगांव के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत फिल्ड अधिकारी, कर्मचारी को पेट्रोल भत्ता देने तथा नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ द्वारा विभिन्न गतिविधिया संचालन हेतु मांग अनुसार 50 हजार रूपये दिये जाने की अनुशंसा की गयी। बैठक में महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री साावन वर्मा, सुनील साहू,राजेश जैन रानू,श्रीमती बिना धु्रव, शैंकी बग्गा, श्रीमती केवरा विजय राय, आलोक श्रोती, डीलेश्वर प्रसाद साहू,एवं राजा माखीजा सहित निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे, प्र. कार्यपालन अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, राजस्व अधिकारी श्री राजेश तिवारी, सहायक लेखा अधिकारी श्री राकेश नंदे,प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा सहित निगम के अधिकारी उपस्थित थे।









































