राजनांदगांव: महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर जन प्रतिनिधियो एवं समाजिक बंधुओ की उपस्थिति में उनकी प्रमिता में किया माल्यार्पण…

राजनंादगांव 20 मार्च। आज वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी की बलिदान दिवस के अवसर पर चिखली ओव्हर ब्रिज के समीप स्थापित अवंती बाई की प्रतिमा में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने जनप्रतिनिधियो एवं समाजिक बंधुओ की उपस्थिति में माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।


बलिदान दिवस के अवसर पर महापौर श्री यादव ने कहा कि हिन्दूस्तान मे मानव धर्म की एवं देश की रक्षा के लिए रानी अवंती बाई ने बलिदान दिया। केवल एक समाज विशेष ही नही बल्कि पूरे देश के सनातनी लोग अवंती बाई बलिदान दिवस को उत्सव पूर्वक मनाते है क्योकि उन्होंने मानव समाज को एक दिशा दी। उन्हांेने कहा कि आज महिलाए आगे आ कर काम कर रही है वो उनके द्वारा दी गयी प्रेरणा का ही परिणाम है।

उनके कार्यो एवं प्रेरणा के कारण हम सब उनको नमन करते है। लोधी समाज उनके बलिदान दिवस को संकल्प के रूप में मनाते है। आज इस पावन अवसर पर हम सब उनको नमन करते है। उन्हांेने कहा कि समाज की मांग पर ही यहा अवंती बाई जी की प्रतिमा स्थापित की गयी थी और आज उसका जीर्णोद्धार कर सौदर्यीकरण किया गया। समाज की मांग पर प्रतिमा के पास के चौक का नामकरण रानी अवंती बाई चौक किये जाने जल्द प्रक्रिया की जावेगी।


इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, महापौर परिषद के प्राभरी सदस्यगण सर्वश्री सावन वर्मा, सुनिल साहू,राजेश जैन रानू,श्रीमती केवरा विजय राय, श्रीमती वर्षा शरद सिन्हा,कनिष्ठ सभापति श्री संदीप बघेल, वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा, पार्षद मनोहर यादव, श्रीमती श्रुति लोकेश जैन, सतीश साहू, श्रीमती अमृता सिन्हा, चंद्रशेखर लश्करे, पार्षद प्रतिनिधि नदान सेन व पंकज कुरंजेकर, समाज के अध्यक्ष चेतन वर्मा, सचिव गणेश लाल, कोषाध्यक्ष निपेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष अमित जंघेल व अनुप वर्मा, सचिव प्रचार, सदस्य बसंत कुमार वर्मा, जीयन वर्मा, खिलेश्वर वर्मा,बृजेश वर्मा, मनीष वर्मा, खेमचंद वर्मा, एनके सुलाखे, कुवर सिंह वर्मा, अवंती बाई के रूप में चेष्टा जंघेल, देवकी वर्मा, गंगोत्री जंघेल, विशाखा वर्मा, रेखा वर्मा, कैशल्या वर्मा, सुनिता वर्मा आदि उपस्थित थे।