
देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में निगम का स्वच्छता अभियान
महापौर सहित अध्यक्ष, आयुक्त एवं जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता दीदीयो, अधिकारियो व कर्मचारियों ने त्रिवेणी परिसर में श्रमदान कर की सफाई
राजनांदगांव 29 मई। देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य मे प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में राज्य शासन के मंशानुसार 21 मई से 31 मई 2025 के मध्य विभिन्न गतिविधिया आयोजित किये जाने के निर्देश प्राप्त हुए थे। निर्देश के अनुक्रम में आज सुबह महापौर श्री मधुसूदन यादव के नेतृत्व में त्रिवेणी परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य श्री शैकी बग्गा सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यो श्री सावन वर्मा, राजा माखीजा, श्रीमती केवरा राय, श्रीमती वर्षा सिन्हा, वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा, पार्षद सर्वश्री रवि सिन्हा, मनोहर यादव, कमलेश बंधे,
संदीप बघेल, सतीश साहू, चंद्रशेखर लश्करे, डुरेन्द्र साहू, सेवक उईके, पूर्व पार्षद श्री शरद सिन्हा व श्री विजय राय, पूर्व नामांकित पार्षद श्री हकीम खान, पार्षद प्रतिनिधि श्री नादान सेन के अलावा नागरिको, अधिकारियों व कर्मचारियांे तथा स्वच्छता दीदीयों ने श्रमदान कर साफ सफाई कर कटिली झाडिया काट कचरा उठाए। शीतला मंदिर के पास, बुढा सागर के किनारे एवं घाट की भी साफ सफाई कर कचरा उठाया गया।
महापौर श्री यादव ने स्वच्छता अभियान के अवसर पर कहा कि अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पूरे देश में मनाया जा रहा है।

शासन के आदेशानुसार उनकी जयंती के अवसर पर विभिन्न आयोजन के तहत आज त्रिवेणी परिसर में श्रमदान कर साफ सफाई किया गया। उन्होंने कहा कि अहिल्या बाई होल्कर कुशल प्रशासक समाज सुधारक के साथ साथ महिलाओ को सशक्त बनाने तथा धार्मिक पवित्र स्थलो को संवारने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इनके जीवन से प्रभावित होकर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश में एवं माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के द्वारा प्रदेश में उनके जीवन चरित्र को जन जन सहित महिलाओ तक पहुचाने विभिन्न आयोजन करने निर्देश दिये है। उन्हांेने कहा कि स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिको को स्वच्छता से जोडना है।

बिना जन भागीदारी के शहर को स्वच्छ रखना संभव नही है। देवी अहिल्या बाई के सेवा भावना को याद कर आज स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा चित्र प्रदर्शनी, संगोष्ठी, धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहर, जल स्त्रोत, तालाब कुॅआ, शैक्षणिक संस्था के आस पास स्वच्छता अभियान चलाने, महिलाओ एवं स्वच्छता दीदीयों को अभियान से जोड उनका सम्मान करने के निर्देश दिये है।
निर्देश के अनुक्रम में आज जन प्रतिनिधियों एवं स्वच्छता दीदीयो के साथ त्रिवेणी परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्हांेने कहा कि अभियान में श्रमदान कर परिसर की साफ सफाई एवं कटिली झाडिया काटकर कचरा उठाया गया। आज के स्वच्छता अभियान में जन प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों के अलावा कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी स्वच्छता दीदीया उपस्थित थी।









































