राजनांदगांव: महापौर हेमा देशमुख ने चिखली स्थित कॉलोनी निर्माण क्षेत्र का किया अचौक निरक्षण, जांच के दिए निर्देश…

राजनांदगांव। नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने चिखली स्थित स्लोका ग्रेश कॉलोनाइजर द्वारा कॉलोनी निर्माण क्षेत्र का अचौंक निरीक्षण किया है। महापौर ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कॉलोनी निर्माण में जांच कराने की बात करते हुए सम्पूर्ण दस्तावेजों की जांच कराकर रिपोर्ट तैयार करने की बात कहीं।


आपको बता दें कि विगत दिनों पहले निर्माण क्षेत्र में काम करते हुए एक युवक की लोहे के खंबे को लगाते हुए हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आने से मौके पर मौत हो गई थी। जिसको संज्ञान में लेते हुए महापौर हेमा देशमुख पार्षदों और अधिकारियों के साथ कॉलोनी निर्माण क्षेत्र का निरक्षण किए और लापरवाही करने वालो पर कड़ी करवाई करवानी की बात कही है।

चिखली चौकी पुलिस प्रभारी से महापौर ने की मुलाकात

महापौर हेमा देशमुख ने चिखली स्थित कॉलोनी निर्माण क्षेत्र अंतर्गत चिखली चौकी प्रभारी से मुलाकात की ओर निर्माण कार्य के दौरान युवक की मौत के संबंध में जानकारी ली और मर्ग कायम कर एफआईआर कराने की बात कही है।

निर्माण कार्य के दौरान मौत हुए युवक के परिजनों से मिलकर महापौर ने किया था शोक संवेदना व्यक्त

नगर निगम की महापौर हेमा देशमुख ने चिखली शांतिनगर स्थित मृतक के परिवारजनों से विगत दिनों पहले मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और निर्माण कार्य क्षेत्र में हुए घटना की जांच कराने एवम् दोषियों पर उचित करवाही कराने की बात कही है वहीं महापौर ने परिवार जनों को मुआवजा राशि दिलाने की बात कही है।

महापौर हेमा देशमुख के निरक्षण के दौरान उत्तर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष आसिफ अली, वरिष्ठ पार्षद मधुकर बंजारे, वार्ड पार्षद अरविंद वर्मा, पार्षद पूर्णिमा नागदेव एवम् कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।