राजनांदगांव : महाराष्ट्र से अवैध शराब तस्करी करने वाला तस्कर गिरफ्तार देशी दारू व नकदी जप्त…

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) डोंगरगांव श्री दिलीप सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में थाना गैंदाटोला पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है।

Advertisements

थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा महाराष्ट्र राज्य से अवैध शराब की तस्करी कर स्थानीय स्तर पर बिक्री करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इस दौरान दिनांक 8 नवम्बर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बिना लाइसेंस के शराब बिक्री कर रहा है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दुर्रेबंजारी चौक, ग्राम लुड़काबोढ़, मेटेपार (थाना गैंदाटोला) के पास दबिश दी और आरोपी राधेलाल सलामे पिता चैतराम सलामे (उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम लुड़काबोढ़, थाना गैंदाटोला, जिला राजनांदगांव, छत्तीसगढ़) को रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से 12 नग देशी दारू (महाराष्ट्र निर्मित, प्रत्येक 180 एमएल, कुल कीमत ₹960) तथा शराब बिक्री की रकम ₹800 जब्त की गई। कुल ₹1,760 का माल गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी महाराष्ट्र से शराब लाकर छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध रूप से बिक्री करता था।

इस कार्रवाई में निरीक्षक कौशलेश देवांगन (थाना प्रभारी गैंदाटोला), सहायक उप निरीक्षक मेघनाथ सिन्हा, आरक्षक राकेश कुमार साहू, आरक्षक क्रमांक 1990, 1213, 845 की सराहनीय भूमिका रही।