राजनांदगांव : महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए बढ़ाई गई तिथि, 10 सितंबर तक ले सकते हैं प्रवेश…

DEMO PHOTO

राजनांदगांव. महाविद्यालयों में अभी भी सीट रिक्त होने के कारण विश्व विद्यालय प्रबंधन द्वारा 10 सितंबर तक प्रवेश की तिथि में बढ़ोतरी कर दी गई है. तिथि में बढ़ोतरी किए जाने के बाद विद्यार्थी भी महाविद्यालय में पहुंचकर दाखिला ले रहे हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक नांदगांव जिले के साथ-साथ नवगठित जिले मोहला मानपुर- अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान- गंडई में 25 शासकीय महाविद्यालयों को संचालन किया जा रहा है. इस वर्ष छह नये महाविद्यालय भी खोल दिए गए हैं. शहर के महाविद्यालय को छोड़ दिया जाए तो ग्रामीण क्षेत्र के महाविद्यालयों में अभी बीकाम, बीएससी, बीए की सीटें खाली बताई जा रही है।

बीबीए, बीसीए तथा पीजीडीसी की भी सीटें खाली होने के कारण दुर्ग विश्व विद्यालय प्रबंधन द्वारा 10 सितंबर तक प्रवेश की तिथि में बढ़ोतरी कर दी गई है. तिथि में बढ़ोतरी हो जाने के बाद विद्यार्थी भी निजी तथा शासकीय महाविद्यालय में पहुंचकर दाखिला ले रहे हैं.

सूत्रों की माने तो प्राचार्य की अनुमति पर •महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को दाखिला दिया जा रहा है. सबसे बड़े महाविद्यालय शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के एल टांडेकर का कहना है कि जिन महाविद्यालयों में सीट रिक्त है. वहां पर 10 सितंबर तक विद्यार्थियों को दाखिला देने की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है.।