राजनांदगांव : महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति अध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 26 सितम्बर 2024। उप मुख्यमंत्री, गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं प्रभारी मंत्री जिला राजनांदगांव श्री विजय शर्मा के अनुमोदनानुसार कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने राजनांदगांव विकासखंड के महाविद्यालयों में आगामी आदेश पर्यन्त अस्थायी रूप से जन भागीदारी समिति अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

इसके अंतर्गत शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव में श्री अतुल रायजादा, शासकीय कमलादेवी राठी महिला महाविद्यालय राजनांदगांव में सुश्री मणी भास्कर गुप्ता एवं शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय राजनांदगांव में श्री रवि सिन्हा को जन भागीदारी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।