राजनांदगांव : महिलाएं अपने नन्हे बच्चों के साथ पहुंची मतदान केन्द्र…

महिलाओं की रही विशेष सहभागिता

राजनांदगांव - महिला मतदाताओं में मतदान करने के लिए गजब का उत्साह दिखा। शिशुवती माताएं अपने नन्हे बच्चों के साथ मतदान केन्द्र पहुंचकर घर गृहस्थी के फर्ज के साथ मतदान करने के कर्तव्य को निभाया।

 महिला मतदाताओं के चेहरे पर लोकतंत्र के उत्सव में सहभागी बनने की खुशी झलकी रही थी। महिला मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने बनाने गए संगवारी मतदान केन्द्रों में बड़ी संख्या में महिलाएं अपना मत देने पहुंची।