राजनांदगांव : महिलाओं का आत्म विश्वास बढ़ाना और महिला-पुरूष का भेद भाव मिटाना प्रमुख उद्देश्य – डॉ. किरणमयी नायक…

महापौर खेल महोत्सव का रंगारंग समापन
महिला आयोग के अध्यक्ष ने किया प्रतिभागियों को पुरूस्कृत, ई-रिक्शा चालक महिलाओं का हुआ सम्मान

Advertisements

राजनांदगांव 9 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महापौर खेल महोत्सव जैसे अच्छे आयोजन के लिये मैं महापौर हेमा देशमुख सहित नगर निगम परिवार को बधाई देती हूॅ। भगवान ने महिलाओं को शक्ति देकर सशक्त बनाया है।

महिलाएं नहीं होगी तो मानव जीवन का अश्तीत्व नहीं होगा। उक्त उदगार छ.ग. महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने मुख्य अतिथि के आसंदी से नगर निगम द्वारा आयोजित दो दिवसी महापौर खेल महोत्सव के समापन अवसर पर दिये। उन्होंने कहा कि महिलाओं का आत्म विश्वास बढाना और महिला पुरूष के भेद भाव मिटाना ही हमारा उद्देश होना चाहिये। जैसे एक सफल पुरूष के पीछे एक महिला होती है, वेसे ही महिला को आगे बढाने में महिला का हाथ होता है। पुरूष परिवार में महिलाओं को सम्मान दे, तब परिवार सुधरेगा। परिवार सुधरने से समाज व देश सुधरेगा।

मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने भी महिलाआंे को सशक्त बनाने विभिन्न योजनाएं संचालित कर रहे है। उन्हांेने कहा कि जैसे इतना अच्छा खेल महोत्सव का आयोजन किये है, इसी प्रकार सावन मेले का भी आयोजन होना चाहिये। दो दिन खेल महोत्सव में सभी ने उत्साह से भाग लिया, मैं जीतने वाली और हारने वाली दोनों टीम को बधाई देती हूॅ। हारने वाली टीम और अच्छा मेहनत करे एवं आगे जीत हासील करे। इन्ही भावनाओं के साथ पुनः शुभकामनाएं देती हूॅ।


दो दिवसी खेल महापौर खेल महोत्सव के समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेविका श्रीमती जयश्री दलेश्वर साहू ने की एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में छ.ग. राज्य अत्यावसायी एवं वित्त विभाग के अध्यक्ष श्री धनेश पाटिला एवं राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष श्री विवेक वासनिक सहित पूर्व महापौर श्री अजीत जैन व श्री सुदेश देशमुख, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमेश डाकलिया उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रारंभ मॉ सरस्वती व छत्तीसगढ महतरी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर राज गीत से हुआ, तत्पश्चात महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख, निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता, निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रभारी सदस्या श्रीमती बैना बाई टुरहाटे सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण, पार्षदगण व नामांकित पार्षदगण ने अतिथियों का पुरूष गुच्छ से स्वागत किया।


अपने अध्यक्षीय उदबोधन में समाजसेविका जयश्री दलेश्वर साहू ने महिला दिवस की बधाई देते हुये इस प्रकार के आयोजन कर महापौर ने महिलाओं को जोडने का प्रयास किया। इसके लिये मैं उन्हें एवं निगम परिवार को शुभकामनाएं देती हॅू। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त होना बहुत जरूरी है। भगवान ने भी महिलाओं को उच्च स्थान दिया है। अत्याव्यवसायी वित्ती विकास निगम के अध्यक्ष श्री धनेश पाटिला ने कहा कि खेल महोत्सव के माध्यम से खेल प्रतिभाएं उजागर होती है। खेल से शारीरीक एवं मानसिक विकास होता है। उन्होने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, सामाजिक,राजनेतीक, धार्मिक सभी क्षेत्रों में आगे बढ रही है। राजगामी संपदा के अध्यक्ष श्री विवेक वासनिक ने अपने उदबोधन में कहा कि स्वच्छता दीदी हो या अंतरिक्ष मंे जाने वाली कल्पना चावला, इन्होंने कामियाबी का परचम लहराया है, लेकिन कई क्षेत्रों में आज भी महिलाओं को सशक्त करने की जरूरत है, जिसके लिये हमारी सरकार कार्य कर रही हैै। सफल आयोजन के लिये मैं निगम परिवार का आभार व्यक्त करता हूूॅ। निगम अध्यक्ष श्री पप्पू धकेता ने कहा कि पारंपरिक खेल खो, कब्बडी, गेडी, भौरा आदि मोहल्ले मे खेले जाते थे, लेकिन समय के बदलते परिवेश में ये खेल विमुक्त हो गये है। उसे जीवंत रखने के लिये महापौर खेल महोत्सव का आयोजन किया गया।

महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने अपने स्वागत उद्बोधन में अतिथियों सहित उपस्थितजनों का स्वागत करते हुये कहा कि एक सशक्त महिला पूर्व महापौर एवं महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमय नायक आज हमारे कार्यक्रम में उपस्थित है, ये गौरव की बात है, इन्होंने महिलाओं के हित में कार्य करने का बीडा उठाया है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री आदरणीय भूपेश बघेल जी महिला एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिया जी ने महिलाओं के लिये अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं लाये है, जिनमें प्रमुख रूप से माता कैशल्या मातृत्व योजना है, जिसमें दुसरी पुत्री पैदा होने पर 5 हजार रूपये देने का प्रावधान है। इसी प्रकार गोधन न्याय योजना में महिलाएं गोबर से खाद, लकडी, गमला, दिया बनाकर आत्म निर्भर बन रहीं है। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय महापौर खेल महोत्सव में जिन्होंने भाग लिया उन सबकों एवं खेल को सफल बनाने में जिन व्यायाम शिक्षकों ने सहयोग किया उसके लिये मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हॅॅू। उसके अलावा महिला समूह व स्वच्छता दीदी एवं मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के चिकित्सक एवं कर्मचारी सहित प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वालों का भी आभार व्यक्त करती हूॅ और आप सबके सहयोग से अगले वर्ष आयोजन को वृहद रूप देने का आश्वासन देती हूॅ।


कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा जे.सी.बी. महिला चालक दमयंती सोनी, ई-रिक्शा महिला चालक सरिता नेताम, संतोषी कामडे, ममता यादव, प्रभा पटेल, कलश गौतम, अमिन साहू, जमना वर्मा, राम बाई, यशोदा एवं कुलेश्वरी साहू को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार दिनदयाल अन्तयोदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की महिला बैगा पारा की कुंती यादव, केसर नगर की नूरी बेगम एवं शिवनाथ कालोनी की वर्षा केहरी को अधिकार पत्र दिया गया तथा विद्या स्व सहायता समूह की महिलाओं को समूह लोन स्वीकृति पत्रक दिया गया एवं 10 महिला समूहों को अवर्ती निधि चेक वितरण किया गया। साथ ही चित्रकार मूर्ति संघ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को उनकी रंगोली के लिये 11 सौ रूपये नगद देकर पुरूस्कृत किया गया। इसके अलावा स्व सहायता समूह की महिलाएं जो प्रधामंत्री आवस योजना के घटक मोर जमीन मोर मकान के तहत आवास निर्माण करने पर तुलसी बाई, फटकन यादव, कुसुम बाई, सावित्री मेंश्राम, भूखीन बाई, धर्मिन बाई जंघेल, मंजू साहू, सीता गोड, पार्वती रावटे, हेमलता यादव, सोना यादव, रंभा बाई, कौशिल्या बाई, राधा बाई, सुशिला परिहार, पुलन बाई, रैमुन मेश्राम एवं सुशिला बाई को प्रसस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।


खेल महोत्सव के पुरूस्कार के संबंध में निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि कुसी दौड मेे गोकुल नगर की प्रेमलता को प्रथम, पेन्ड्री की मीना अंचला को द्वितीय व मोहारा की हिरोन्दी को तृतीय स्थान मिला। गिल्ली डंडा में पेन्ड्री की परवीन को प्रथम, चिखली की लेखिन साहू को द्वितीय व भरकापारा की माधुरी देवांगन का तृतीय स्थान। फुगडी में सागर पारा की संगीता को प्रथम, गोकुल नगर की प्रेमलता को द्वितीय व चिखली की डिलेश्वरी को तृतीय स्थान। बोरा दौड में भरकापारा की रानी शर्मा को प्रथम, पेन्ड्री की मित्रा आंचल को द्वितीय व पुष्पवाटिका की शशि यादव को तृतीय स्थान। गैडी दौड मं पेन्ड्री की मंजू छेदैय्या को प्रथम, लखोली की इश्वरी को द्वितीय व चिखली की पुष्पा वर्मा को तृतीय स्थान तथा जलेबी दौड में राजीव नगर की प्रीति साहू को प्रथम, जमातपारा की इन्दुवासनिक को द्वितीय व मोहारा की संतोषी साहू को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जिन्हें अतिथियों द्वारा प्रथम पुरूस्कार 11 सौ रूपये, द्वितीय 07 सौ रूपये एवं तृतीय 5 सौ रूपये नगद एवं प्रमाण पत्र दिया गया। इसी प्रकार समुह खेल कब्बडी में नगर निगम साई सेन्टर की महिलाओं को प्रथम, शंकरपुर सेन्टर की महिलाओं को द्वितीय एवं लखोली सेन्टर की महिलाओं को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार खो-खो में नया ढाबा की महिला को प्रथम, लखोली की महिलाओं को द्वितीय व शंकरपुर की महिलाओं को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा रस्सा कस्सी में नया ढाबा की महिलाओं को प्रथम, सागर पारा को द्वितीय एवं बैगा पारा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जिन्हें प्रथम पुरूस्कार 21 सौ रूपये, द्वितीय 15 सौ रूपये एवं तृतीय 11 सौ रूपये नगद व प्रमाण पत्र दिया गया।


कार्यक्रम में अतिथियो ने रस्सा कस्सी खेल का प्रदर्शन कर खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। अतिथियों को निगम परिवार द्वारा स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने एवं संचालन हिमानी वासनिक ने किया। इस अवसर पर पार्षदगण, नामांकित पार्षदगण, गणमान्य नागरिक , पत्रकार बंधु एवं महिलाएं उपस्थित थी।