राजनांदगांव : नारी तू नारायणी का संदेश देते हुए पूज्य संत श्री आशारामजी बापू द्वारा प्रेरित महिला उत्थान मंडल राजनांदगांव के द्वारा विश्व महिला दिवस के अवसर पर सात मार्च रविवार को भव्य संस्कृति रक्षा यात्रा बाइक रैली निकाली गई ।
यात्रा का शुभारंभ नगर की मेयर श्रीमती हेमा देशमुख द्वारा की गई । तत्पश्चात यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मोहारा स्थित आश्रम में सम्पन्न की गयीं ।
यात्रा में सम्मिलित हुई महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि पूज्य बापूजी की प्रेरणा से यहां पर आज महिला उत्थान मंडल द्वारा यात्रा निकाली जा रही है। निश्चित ही इस यात्रा व आयोजनों से महिलाएं सशक्त हो रही हैं तथा अपने सशक्तिकरण का परिचय दे रहे हैं |
यह दिवस महिलाओं के सम्मान के लिए मनाया जाता है । महिला उत्थान मंडल की महिलाओं द्वारा कोरोना काल में लोगों की सेवा की है तथा हर प्रकार से लोगों की सहायता की है । मास्क वितरण, काढ़ा वितरण तथा राशन वितरण जैसे कार्य किये हैं। वास्तविकता में सही भायने में ऐसे समय में इस तरह के आयोजनों में
महिला मंडल की बहनें सामने आकर समाज की सेवा कर रही है । महिलाओं के विकास हेतु विभिन्न आयोजन जैसे कि गर्भ शिशु संस्कार, नारी सशक्तिकरण, कैदी उत्थान कार्यक्रम, व्यसनमुक्ति जैसे कार्य सतत कर रही हैं, इसके लिए वे महिला मंडल की पूरी टीम को धन्यवाद देती हूं ।
महिला उत्थान मंडल राजनांदगांव की जिला अध्यक्ष श्रीमती एरिना चंद्रवंशी ने बताया कि विश्व की चार प्राचीन संस्कृतियों में से केवल भारतीय संस्कृति ही अब तक बची हुई है और इसका मूल कारण है कि संस्कृति के आधार स्तंभ संत महापुरूष: समय-समय पर मातृ भूमि में अवतरित होते रहे हैं लेकिन अब भी निर्दोष संस्कृति रक्षक संताओं द्वारा
टारगेट करके बोगस केस बनाकर फंसाया जा रहा है निर्दोष संतों को जेल तक जाना पड़ता है ।
भारतीय संस्कृति व संतो की रक्षा हेतु महिला दिवस पर यह संस्कृति रक्षा यात्रा बाइक रैली निकाली गयी । यात्रा में हमारे भारत देश की महान नारियों की आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया । इसके साथ ही नारी शक्ति का संदेश देती हुई तख्तियां भी यात्रा का मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।










































