राजनांदगांव : महिला आयोग के समक्ष महिला उत्पीड़न से प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई की…

राजनांदगांव राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक  ने राजनांदगांव जिले के जिला पंचायत सभागार मे महिला उत्पीडन से प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई की। उन्होंने पक्षकारों से प्रकरण के सम्बंध में उनके कथन को सुना। इस दौरान महिला उत्पीडन के 17 मामले आयोग के समक्ष रखे गये थे ।आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने सुनवाई के दौरान दोनो पक्षकारो की बाते सुनी और अपना फैसला सुनाया ।

उन्होंने महिला आयोग के समक्ष प्रस्तुत प्रकरणों में विधि अधिनियम के अंतर्गत किया। इस अवसर पर श्रीमती नायक ने कहा कि आयोग का उद्देश्य पीड़ित पक्ष को विधि सम्मत न्याय देना है महिला आयोग महिलाओं की हितों की रक्षा करती है। आयोग के समक्ष जो भी प्रकरण आते है उनमें महिलाओं को उचित न्याय देकर उनके सम्मान की रक्षा की जाती है।

किरणमयी नायक ने कहा कि राजनांदगांव जिले मे आयोग के समक्ष 17 मामले रखे गये थे ।जिले मे इतने हि मामलो की सुनवाई के लिए बाकी रह गई है ।उन्होने कहा कि सुनवाई के दौरान दो तीन मामलो मे दोनो पक्षकार उपस्थित हुए थे कुछ मामलो मे एक हि पक्षकार उपस्थित थे । उन्होने बताया कि चार मामलो का नस्तीबध्द किया है ।

राज्य माहिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमति नायक ने बताया कि आयोग  के समक्ष पति पत्नि विवाद, दैहिक शोषण मारपीट प्रताड़ना दहेज प्रताड़ना घरेलू हिंसा से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की गई ।