राजनांदगांव: महिला दिवस मे बागेश्वर धाम में तृतीय लिंग सहित नौ क्षेत्रों मे नारीशक्ति का हुआ सम्मान, फूलो की होली से मनाई गई रंगपंचमी…


राजनांदगांव: नगर की धार्मिक सामाजिक सेवाभावी संस्था श्री श्री बागेश्वर धाम मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व रंगपंचमी के अवसर पर शानदार आयोजन श्री बागेश्वर मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट व समस्त महिला समूह,महिला मंडल द्वारा किया गया । जिसकी जानकारी देते हुए श्रीमती प्रज्ञा गुप्ता, श्रीमती मोना गोसाई, श्रीमती मधु खंडेलवाल द्वारा बताया गया कि महिला सम्मान समारोह व रंगपंचमी उत्सव नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (आई.पी.एस), समाज सेवी श्रीमती करूणा मधुसुदन यादव तथा अधिवक्ता समाजसेवी श्रीमती शारदा तिवारी के मुख्य आतिथ्य में किया गया.


सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा माताजी का पूजन दीप प्रज्जवलन कर समारोह का आरंभ किया गया । स्वागत भाषण मोना गोसाई द्वारा दिया गया । समारोह का संचालन कर रही प्रज्ञा गुप्ता द्वारा सम्मान की जा रही नौ क्षेत्रों की मातृ शक्तियों का परिचय दिया गया । तत्पश्चात मातृशक्तियों के सम्मान में समारोह में सर्वप्रथम तृतीय लिंग समुदाय नगीना जी का साथियों का सम्मान किया गया, चिकित्सा क्षेत्र में सुश्री डॉ. सुरभि मोहबे एम.बी.बी.एस. (एम.डी.) महिला पुलिस व खेल क्षेत्र से श्रीमती अंजु सिंह प्रधान आरक्षक महिला थाना, शिक्षा क्षेत्र में श्रीमती फुलेश्वरी वैष्णव पूर्व प्रधान पाठक विकलांग स्वरोजगार छेत्र में श्रीमती लक्ष्मी निर्मलकर, श्रीमती पूर्णिमा साहू,सफाई क्षेत्र में श्रीमती प्रतिभा सोनकर व साथियों,मितानिन प्रमुख श्रीमती देवकी वर्मा व मितानिनों, ई रिक्शा चालक श्रीमती शाोमना मेश्राम धर्म सेवा क्षेत्र में श्रीमती यशोदा गुप्ता सहित नौ क्षेत्रों में उत्कृष्ठ योगदान दे रही महिला शक्ति का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया ।

रंग पंचमी के अवसर पर महिला खेल प्रतियोगिता पुष्प वर्षा करते हुए आयोजित की गई जिसमें विजेताओं को उपहार किया गया । अतिथियों श्रीमती वैशाली जैन, श्रीमती करूणा मधुसूदन यादव, श्रीमती शारदा तिवारी द्वारा महिला शक्ति को हर क्षेत्र में मजबूत होकर अपनी योग्यता साबित कर अग्रिम पंक्ति में महिलाओं को अपने को स्थापित करने को कहा गया । इस अवसर पर विभिन्न समाजों, समाजिक संस्थाओं की नारी शक्तियों, कस्तुरबा महिला मंडल से श्रीमती अलका जानी, अग्रवाल महिला मंडल से श्रीमती मंजू खोखरिया खंडेलवाल महिला मंडल से श्रीमती सरला खंडेलवाल, राजपूत महिला मंडल से श्रीमती सुषमा सिंह, श्रीमती अनामिका गौतम, सनातन धर्म महिला मंडल श्रीमती मौसमी शर्मा, गौड़ ब्राम्हण महिला मंडल से श्रीमती साधना तिवारी, बागेश्वर धाम महिला मंडल से श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता, श्रीमती दुर्गा गुप्ता, श्रीमती वंदना गुप्ता, श्रीमती चंचल गुप्ता,कसौधन वैश्य महिला मंडल से श्रीमती आशा गुप्ता, अन्नु गुप्ता, समाजसेवी श्रीमती किरण अग्रवाल,श्रीमती पुष्पा गायकवाड,

श्रीमती मिथलेश्वरी वैष्णव, अग्रहरि वैश्य महिला मंडल से श्रीमती अल्का अग्रहरि, महेश्वरी महिला मंडल से सुषमा राठी, गुजराती महिला मंडल से श्रीमती दीपा ठक्कर अखिल भारतीय खंडेलवाल सखी सहेली मंच से श्रीमती ज्योति खंडेलवाल , राजपूत समाज से श्रीमती सुनिता राजपूत, महेश्वरी समाज से श्रीमती खुशी शर्मा योगधाम सेवा समिति, मंजुला तिवारी, बंग समाज से श्रीमती सविता बोस व साथियों का भी सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया । आयोजन में संगीता शुक्ला, मौसमी शर्मा, प्रेमा सोनकर,लता महोबिया , मन्या सिन्हा, अनिता , श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता, श्रीमती दुर्गा गुप्ता, श्रीमती वंदना गुप्ता, श्रीमती चंचल गुप्ता,एम कुमारी महोबिया, काजल साहू, प्रतिभा साहू, मंजू साहू, सुधाा पवार, अंजु रेलवार, दुर्गा भुनेश्वर, अंजली वाडेकर, आयुषी कसार, सिम्मी श्रीवास्तव, पुष्पा यादव आदि महिला शक्ति का सक्रिय सहयोग रहा ।
तत्पश्चात उपस्थित जनो महिला शक्ति को स्वल्पाहार व रंग पंचमी के असवसर पर ठंडई प्रसादी वितरण किया गया । आभार प्रदर्शन श्रीमती प्रेमा सोनकर, श्रीमती मधु खंडेलवाल द्वारा किया गया ।