राजनांदगांव : माइक्रो आब्जर्वर का द्वितीय प्रशिक्षण आज…

विधानसभा निर्वाचन 2023

Advertisements

राजनांदगांव 26 अक्टूबर 2023। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के सुगम संचालन के लिए जिला स्तर पर निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को विभिन्न विषयों से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में माइक्रो आब्जर्वर का द्वितीय प्रशिक्षण 27 अक्टूबर 2023 को दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 1.30 बजे तक आयोजित की गई है।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव के माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण जिला पंचायत सभाकक्ष राजनांदगांव तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी के माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण कलेक्टोरेट सभाकक्ष राजनांदगांव में आयोजित की गई है। संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।