back to top

राजनांदगांव : रिजर्व उडऩदस्ता दलों को सौंपा गया दायित्व…

विधानसभा निर्वाचन 2023

Advertisements

राजनांदगांव 26 अक्टूबर 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत निर्वाचन व्यय मानिटरिंग एवं आदर्श आचरण संहिता के अनुपालन हेतु विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव के लिए गठित उडऩदस्ता दल में संशोधन करते हुए रिजर्व उडऩदस्ता दल को दायित्व सौंपा है।

इसके अंतर्गत उडऩदस्ता दल क्रमांक 5 में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी डोंगरगांव श्री एके हेड़ाऊ, सहायक उप निरीक्षक ओपी तुमड़ीबोड़ श्री अनिल गहने एवं आरक्षक ओपी तुमड़ीबोड़ श्री देवेन्द्र यादव की ग्राम पंचायत तुमड़ीबोड़ में सुबह 6 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक ड्यूटी लगाई गई है।

उडऩदस्ता दल क्रमांक 6 में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी डोंगरगांव श्री बीके गणवीर, आरक्षक थाना बोरतलाव श्री नितिन यादव एवं आरक्षक थाना बोरतलाव श्री जलेश्वर कुमार मरावी की ग्राम पंचायत तुमड़ीबोड़ में अपरान्ह 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक ड्यूटी लगाई गई है।

उडऩदस्ता दल क्रमांक 7 में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी डोंगरगांव श्री मोहन लाल सवाई, सहायक उप निरीक्षक थाना डोंगरगांव श्री देवकुमार रावटे एवं आरक्षक थाना डोंगरगांव श्री दीपक कुमार भोई की ग्राम पंचायत तुमड़ीबोड़ में रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ड्यूटी लगाई गई है। सभी दलों के साथ एक वीडियोग्राफर साथ रहेंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page