
-घटना दिनांक 12/06/2022 को माजदा वाहन CG 08 AR 9750 को रोककर गाड़ी के टायर को भ्रष्ट कर तोड़फोड़ करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार
-थाना मोहगांव की त्वरित कार्यवाही 24 घंटा के अंदर घटना के 04 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।
राजनांदगांव – घटना दिनांक 12/06/2022 को रात्रि करीबन 11/00 बजे से 12/00 बजे बीच मुख्य सड़क मार्ग में स्वराज माजदा क्रमांक CG 08 AR 9750 को अज्ञात आरोपियो द्वारा रास्ता रोककर सामने के टायर में लोहे का कील डालकर टायर को भ्रष्ट करके वाहन के सामने का कांच व ड्रायवर साईड का कांच को तोड़फोड़ कर मां बहन की गांली गुफ्तार कर जान से मारने की धमकी देने लगे और गाड़ी नही रोकने पर गाड़ी का पीछा करते हुये पैलीमेंटा तक पहुचे तब प्रार्थी द्वारा गांव वालो को उठाया गया ।
तब जाकर सभी आरोपीगण अपने सफेद रंग की ईको कार में चढ़कर भाग गये के रिपोअर् पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था विवेचना के दौरान गवाह अजय मरावी एवं चालक/प्रार्थी रामखिलावन नेताम पिता टेकन नेताम निवासी थाना चौक साल्हेवारा थाना साल्हेवारा जिला राजनांदगांव ,पशुचारा स्वामी अशोक जैन से पुछताछ कर कथन लेखबद्ध किया गया एवं प्रार्थी के गाड़ी को लगभग 40,000रू0 का नुकसान हुआ जिस पर थाना मोहगांव में अपराध क्रमांक 36/22 धारा 341 ,294 ,506 ,427 ,395 ,511 भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश बढई, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रशांत खाण्डे के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सतीश कुमार पुरिया के नेतृत्व में टीम गठित कर अलग-अलग दिशाओं में सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया जिस पर एक फुटेज में एक सफेद रंग की ईको कार नर्मदा की ओर भागते हुये दिखाई दे रही है जिसके संबंध में मुखबीर लगाया गया था, दौरान विवेचना के उपरोक्त संदेहियो को हिरासत में लेकर बारिकी से पुछताछ करने पर घटना दिनांक को घटना कारित करना स्वीकार किया।
जिसे तहसीलदार गंडई के समक्ष पेश करने पर गवाहो के समक्ष पहचान कराया गया बाद आरोपी (1) प्रिंस कसेर पिता गणेश प्रसाद कसेर उम्र 25 साल साकिन रामनगर राममंदिर के पास दुर्ग थाना सिटी कोतवाली जिला दुर्ग (2) कृष्णा नंदनवन पिता मूलचंद नंदनवन उम्र 27 साल साकिन रामनगर सिकोलाभाठा वार्ड 14 मोहन नगर दुर्ग जिला दुर्ग (3) कुलेश्वर यादव पिता कैलाश यादव उम्र 27 साल साकिन वार्ड 18 आजाद चौक नगपुरा जिला दुर्ग (4) फ्रेश वर्मा पिता गौकरण वर्मा उम्र 26 साल साकिन भोथी पुलिस चौकी जालबांधा थाना खैरागढ़ जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार कर ज्यू0 रिमाण्ड पर पेश किया गया एवं फरार आरोपी अनिल दोलतानी ,विजय क्षत्रिय ,हेमंत साहू एवं कुलदीप वर्मा का पता तलाश जारी है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सतीश पुरिया ,प्र0आर0 सुरेश चंद्रवंशी ,आरक्षक भरथरी चौरे ,आरक्षक टुम्मन लाल देशमुख, आरक्षक अर्जुन ठाकुर ,अर्जुन वर्मा ,योगेन्द्र धुर्वे थाना मोहगांव की सराहनीय भूमिका रही।









































