back to top

राजनांदगांव: मानव मंदिर चौक में लगाए पौधों को असामाजिक तत्वों ने काट दिया…

राजनांदगांव 9 जून 2021- पर्यावरण को बचाने व जल बढ़ाने के लिए लोग आगे बढ़कर अपना योगदान दे रहे हैं। तो कुछ ऐसे लोग भी है जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

Advertisements

वही आज मिली जानकारी के अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के बाद मानव मंदिर चौक शहर के हृदय स्थल में लगाए गए निगम द्वारा पेड़ को अज्ञात पर्यावरण के दुश्मनों द्वारा काट दिया गया ।

पर्यावरण सुरक्षा एवं संवर्धन को देखते हुए निगम द्वारा पौधारोपण का कार्य किया गया था जिनका देखरेख पर्यावरण प्रेमियों द्वारा निरंतर किया जा रहा है। उनकी मेहनत रंग ला रही थी। बड़े जतन से पर्यावरण प्रेमी लोगों द्वारा पौधों को बचाने पानी की व्यवस्था कर प्रयास कर रहे थे।

अब जब पौधे बड़े होने लगे, तो आसपास के रहवासियों एवं दुकानदारों में भी इस बात को लेकर राहत थी कि चलो उनके द्वारा मानव मंदिर चौक को हरी भरी करने का कार्य सफल होते दिखाई दे रहा है।

लेकिन इस बीच उनके लिए एक बुरी खबर आई, जब शहर के हृदय स्थल मानव मंदिर चौक में उनके द्वारा देखरेख और बड़े हुए पौधे को असामाजिक तत्वों ने काट, छांट दिया। इस घटना से पर्यावरण प्रेमी मायूस हो गए हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page