राजनांदगांव 2 जून। लॉकडाउन खुलने के उपरांत मास्क नहीं लगाने वाले व्यक्तियों एवं दुकानदारों पर नगर निगम की टीम द्वारा समझाईस देकर जुर्माना लगाने की कार्यवाही की जा रही है। प्रशासन द्वारा भी कोरोना गाईड लाईन का पालन कराने टीम गठित कर कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुये है। निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि निर्देश के अनुक्रम में लॉकडाउन खुलने के उपरांत टीम द्वारा प्रतिदिन व्यापारियों को कोरोना गाईड लाईन का पालन करने समझाईस दी जा रही है।

समझाईस के बाद भी कुछ दुकानदारों द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। जिनके विरूद्ध अर्थदण्ड की कार्यवाही की जा रही है। इसी कडी में आज गुखाखू लाईन में जनता ट्रेडर्स एवं किशन ट्रेडर्स द्वारा मास्क नहीं लगाने पर संबंधित के उपर 5-5 सौ रूपये अर्थदण्ड लगाया गया। उक्त कार्यवाही प्रतिदिन जारी रहेगी।
आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने दुकानदारों से अपील करते हुये कहा है कि मास्क लगाये, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे, ग्राहको से भी मास्क लगाने, समाजिक दूरी पालन करने समझाईस देवे। बिना मास्क लगाये ग्राहक को समान न देवे।










































