back to top

राजनांदगांव : मौसमी बिमारी के रोकथाम हेतु आमजन को डोर टू डोर समझाईस एवं जागरूक करने आयुक्त ने स्वच्छता मित्र व वार्ड प्रभारियो को सौपा दायित्व….

राजनांदगांव 2 जून। आगमी माह में मौसमी बिमारी मलेरिया, डेंगू एवं अन्य संक्रामक बिमारियो को फैलने रोकथाम व बचाव हेतु नागरिकों को डोर टू डोर जाकर समझाईस देने व जागरूक किये जाने आयुक्त डॉ. आशुतोेष चतुर्वेदी ने अपने अपने प्रभारित वार्ड में स्वच्छता मित्र एवं वार्ड प्रभारियों को दायित्व सौपने स्वास्थ्य अधिकारी एवं मिशन क्लीन सिटी प्रभारी को निर्देशित किये।

Advertisements


आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि आगामी माह से डेंगू मलेरिया तथा अन्य संक्रामक बिमारी फैलने की संभावना बनी रहती है। जिसे ध्यान में रखते हुये नगर में साफ सफाई के अलावा लोगों में संक्रामक बिमारी फैलने से रोकने व बचाव हेतु नागरिकों को डोर टू डोर जाकर कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुये समझाईस भी दिया जाना है। उन्होंने बताया कि बारिश के कुलर को अच्छी तरह से साफ कर खस वाली शीट को कडक धुप में सुखाना है क्याकि डंेगू के मच्छर एंडीस के अण्डे कूलर के खस की शीट में चिपके रहते है और नमी मिलते ही जीवित हो जाते है। इसलिये धूप में सुखाना अत्यंत आवश्यक है।

इसी प्रकार आंगन एवं छत की खुली हुई पानी टंकियों को ढक कर रखना है व टूटे फुटे मटके, टायर-ट्यूब, प्लास्टिक के बाटल, डब्बे को नष्ट करना है। फ्रिज के पानी जमा होने वाले ट्रे के पानी को एवं मंदिर में रखे कलस के पानी को प्रति सप्ताह बदलना है। घरों के आस पास पानी जमा नहीं होने देना है। मच्छरदानी लगाकर सोना है। इस प्रकार की सावधानी बरतकर हम मौसमी संक्रामक बिमारी से बच सकते है।

Advertisements

You cannot copy content of this page