राजनांदगांव: मास्क नहीं लगाने वाले 04 दुकानदारो से निगम ने वसूले 4 हजार रूपये अर्थदण्ड…

राजनांदगांव 4 जून। लाॅकडाउन खुलने के उपरांत मास्क नहीं लगाने वाले व्यक्तियों एवं दुकानदारों पर नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा समझाईस देकर जुर्माना लगाने की प्रतिदिन कार्यवाही की जा रही है। प्रशासन द्वारा भी कोरोना संक्रमण से बचने कोरोना गाईड लाईन का पालन करने निर्देश जारी किये जा रहे है।

Advertisements

निगम आयुक्त डाॅ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि शासन निर्देश के अनुक्रम में लाॅकडाउन खुलने के उपरांत टीम द्वारा प्रतिदिन व्यापारियों को कोरोना गाईड लाईन का पालन करने समझाईस दी जा रही है। समझाईस के बाद भी कुछ दुकानदारों द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। जिनके विरूद्ध प्रतिदिन अर्थदण्ड की कार्यवाही की जा रही है।

इसी कडी में आज निगम एवं पुलिस की टीम द्वारा सिटी कलेक्शन गांधी चैक, पायल एन एक्स हसन मार्केट, आश बैग हाउस गुडाखू लाईन, अभय मेडिकल स्टोर्स सदर लाईन के संचालक द्वारा मास्क नहीं लगाने पर 5-5 सौ रूपये कुल 2 हजार रूपये अर्थदण्ड वसूला गया।

उक्त कार्यवाही प्रतिदिन जारी रहेगी। आयुक्त डाॅ. आशुतोष चतुर्वेदी ने दुकानदारों से अपील करते हुये कहा है कि मास्क लगाये, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे, ग्राहको से भी मास्क लगाने, समाजिक दूरी पालन करने समझाईस देवे। बिना मास्क लगाये ग्राहक को समान न देवे।