राजनांदगांव : मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी का विधायक, कलेक्टर और एसपी ने किया मुआयना…

10 अगस्त को जिले के ग्राम सेम्हरादैहान में मुख्यमंत्री का आगमन प्रस्तावित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री ठाकुर प्यारे लाल सिंह के मूर्ति अनावरण स्थल, कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड का किया निरीक्षण

राजनांदगांव 08 अगस्त 2023। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सेम्हरादैहान में 10 अगस्त को प्रस्तावित आगमन को देखते हुए अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं विधायक डोंगरगढ़ श्री भुनेश्वर बघेल, कलेक्टर श्री डोमन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई श्रीमती अंकिता शर्मा सहित अधिकारियों ने आज यहां पहुंच कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री ठाकुर प्यारे लाल सिंह के मूर्ति अनावरण स्थल, कार्यक्रम स्थल सहित हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया।

कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए सभा स्थल सहित पार्किंग स्थल पर सभी जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करें।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने स्थल मुआयना करते हुए मुख्यमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था और तैयारी के लिए आवश्यक तैयारियों के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, एसडीएम श्री अरूण वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।