राजनांदगांव  : मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव जिले में नवीन कार्य के लिए 88 करोड़ 55 लाख रूपए बजट में किया शामिल…

नवीन जिला मोहला-मानुपर-अम्बागढ़ चौकी के लिए 9 करोड़ रूपए बजट में शामिल
राजनांदगांव 09 मार्च 2022। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वर्ष 2022-23 के बजट में राजनांदगांव जिले में विभिन्न नवीन कार्यों के लिए 88 करोड़ 55 लाख रूपए बजट में शामिल किया है। जिसके अंतर्गत राजनांदगांव-गुण्डरदेही-अर्जुन्दा मार्ग मजबूतीकरण एवं नवीनीकरण किलोमीटर 6/8 से 16/10 कुल लम्बाई 10.40 किलोमीटर के लिए 6 करोड़ रूपए, सोमनी से नवागांव तक पहुंच मार्ग लम्बाई 3 किलोमीटर के लिए 3 करोड़ रूपए, मोहारा बायपास से बांकल मार्ग लम्बाई 3.80 किलोमीटर निर्माण कार्य पुल-पुलिया सहित  2 करोड़ 50 लाभ रूपए, डोंगरगांव बस्ती फोरलेन मार्ग का चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य के लिए 3 करोड़ रूपए, सड़क चिरचारी से जोब रोड का मजबूतीकरण एवं डामरीकरण का कार्य लम्बाई 13 किलोमीटर के लिए 7 करोड़ रूपए, खुज्जी-पागंरीकला-मरकाकसा मार्ग किलोमीटर 3/8 एवं 4/8 (ग्राम बेंदरकट्टा के पास) में पुलिया निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ 60 लाख रूपए,

Advertisements

खुज्जी-पागंरीकला-मरकाकसा मार्ग लम्बाई 1 से 5/8 = 4.75 किलोमीटर में मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य के लिए 3 करोड़ रूपए, तेंदूभाठा से जोम ओटेबंद तक सड़क निर्माण कार्य पुल-पुलिया सहित लम्बाई 3.80 किलोमीटर निर्माण के लिए 5 करोड़ 70 लाख रूपए, ग्राम बहराभाठा से मालाडबरी मार्ग का निर्माण पुल-पुलिया सहित लम्बाई 2.50 किलोमीटर निर्माण के लिए 2 करोड़ रूपए, आलीवारा से टेका हरदी मार्ग लम्बाई 3 किलोमीटर पुल-पुलिया सहित  निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ रूपए, लालबहादुर नगर से नारायणगढ़ पहुंच मार्ग लम्बाई 2.20 किलोमीटर निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ 80 लाख रूपए, मुख्य मार्ग से बेस कैम्प कन्हारगांव पहुंच मार्ग लम्बाई 2 किलोमीटर निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ रूपए, पिनकापार से मातेकट्टा मार्ग किलोमीटर 1/10 में वृहद पुल सहित निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ रूपए, गेरूघाट से किड़काड़ीटोला तक सड़क निर्माण कार्य लम्बाई 3 किलोमीटर के लिए 2 करोड़ 50 लाख रूपए, झालाटोला से हैदलकोड़ो मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य लम्बाई 1 किलोमीटर के लिए 1 करोड़ रूपए, परसबोड से बिहावबोड, जराही मार्ग लम्बाई 3.50 किलोमीटर में नया डामरीकरण कार्य पुल पुलिया सहित निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ रूपए,

तिलई से शिकारीटोला-बोईरडही-परेवाडीह मार्ग लम्बाई 5 किलोमीटर में नया डामरीकरण कार्य पुल पुलिया सहित निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ रूपए, ग्राम मलनी से डोंगिया तक पुल पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य लम्बाई 4 किलोमीटर के लिए 3 करोड़ रूपए, गाजमर्रा राजकट्टा हेलीपेड मार्ग लम्बाई 6.85 किलोमीटर निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ रूपए, गेरूघाट से आटरा तक सड़क निर्माण कार्य लम्बाई 3 किलोमीटर के लिए 2 करोड़ 50 लाख रूपए, खैरागढ़-अकरजन मार्ग मोती नाला पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य के लिए 6 करोड़ 70 लाख रूपए, खैरागढ़ जालबांधा मार्ग के किलोमीटर 36/8 पर स्थित कुलही नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य के लिए 5 करोड़ 75 लाख रूपए, टिकरापारा-खैरागढ़ एवं जालबांधा-खैरागढ़ ब्रिज के निर्माण  के लिए 4 करोड़ रूपए, राजनांदगांव-कवर्धा-पोंडी मार्ग किलोमीटर 20/6 पर विद्यमान गोपालपुर नाला पुल के स्थान पर नवीन पुल का निर्माण (एसएच-5) के लिए 3 करोड़ रूपए, जामरी से हरणसिंगी मार्ग पर जामरी नाला उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 50 लाख रूपए, कमकासुर-पुसेवाड़ा मार्ग पर स्थित दुलकी नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ रूपए के नवीन कार्य बजट में शामिल किए गए है।


नवीन जिला मानपुर-मोहला-अम्बागढ़ चौकी के लिए नए कार्य –
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वर्ष 2022-23 के बजट में नवीन जिला मानपुर-मोहला-चौकी में विभिन्न नवीन कार्यों के लिए 9 करोड़ रूपए बजट में शामिल किया गया है। जिसके अंतर्गत खैरी से जाड़ेटोला मार्ग पर स्थित शिवनाथ नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए 3 करोड़ रूपए, भैंसबोड़ से कंदाड़ी मार्ग पर उच्च स्तरीय पुलिया निर्माण के लिए 3 करोड़ रूपए एवं साल्हे से तोलुम मार्ग पर उच्च स्तरीय पुलिया निर्माण के लिए 3 करोड़ रूपए के नवीन कार्य बजट में शामिल किए गए है।