
राजनांदगांव। मेजबान छत्तीसगढ़ , तथा मध्यप्रदेश, की बालिकाओं ने आसान मैचो में अपनी विरोधी टीमों को हरा कर हाॅकी इंडिया द्वारा संचालित व छत्तीसगढ हाॅकी द्वारा आयोजित अस्मिता वेस्ट जोन सब जूनियर बालिका हाॅकी प्रतियोगिता में जीत दर्ज की ।
प्रतियोगिता का शुभंारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविंद्र वैष्णव के मुख्य आतिथ्य, वॉर्ड पार्षद श्रीमति अमृता मोहन सेन की अध्यक्षता एवं श्री फ़िरोज़ अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी श्री के सी त्रिपाठी (साईं प्रबंधक)श्री ए एक्का सहायक संचालक खेल युवा कल्याण विभाग,अंतर्राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी श्री परमजीत सिंह तथा श्री मृणाल चौबे, जिला हाकी संघ के सचिव श्री शिवनारायण धकेता श्री नीलम चंद जैन, श्री भूषण साव ,श्री छोटेलाल रामटेके (पार्षद )सुश्री आशा थामस तथा श्री महबूब कुरैशी श्री चंदन भारद्वाज श्री पंकज पांडे के विशिष्ट आतिथ्यि में संपन्न हुआ ।
प्रतियोगिता के उद्धघाटन अवसर पर मुख्यअतिथि श्रीमती वैष्णव ने अपने उघबोद्धन में उपस्थित सभी सम्मानिय वरिष्ठजनो का स्वागत करते हुए कहा की यह राजनादगांव के लिए गौरव की बात है कि विगत 1 सालो के अंतर्गत 4 बार इस प्रकार के आयोजन करने से खिलाडियों को अपने हुनर को दिखाने का मौका मिलता आ रहा हैं, इस प्रकार के आयोजन कराने के लिए मै हाॅकी इंडिया व छत्तीसगढ हाॅकी को साधुवाद देती हु।
राजनांदगांव पुरे विश्व में हाॅकी नर्सरी के नाम से जाना जाता है यहं के खिलाडियों में हाॅकी के प्रति एक अलग ही जूनून देखने को मिलता है मै उमीद करती हूॅ की आने वाले समय में यहा से अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी खिलाडी निकलेगें जो शहर एवं प्रदेश का नाम रौशन करेगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही वार्ड की पार्षद अमृता मोहन सिन्हा ने सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएँ दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
आयोजन समिति के सचिव व छत्तीसगढ हाॅकी के अध्यक्ष श्री फिरोज अंसारी ने अपने स्वागत भाषाण में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उक्त आयोजन का विस्तार से जानकारी दी उन्होने बताया इस स्पार्धा से चयनित खिलाडियों का केंद्र सरकार की योजना के तहत यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसमें विशेष रूप से बालिका खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चारों जोन में अस्मिता हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया है।
एैसे आयोजन से हर खिलाडीयों को खेल का प्रदर्शन दिखाने को मौका मिल रहा है। इस प्रतियोगिता के तहत पुरस्कार राशि का भी घोषणा की गई है जिसके तहत प्रथम पुरस्कार 180000,द्वितीय पुरस्कार 144000,तृतीय व चतुर्थ पुरस्कार 90000 हजार रुपये रखी गई है। इस अवसर पर अतिथियों का पुष्पमाला व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत भी किया गया अतिथियों ने मैदान में पहुचकर प्रतिभागी खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया।
अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हाॅकी स्टेडियम में आज से प्रारंभ हुई अस्मिता वेस्ट जोन सब जूनियर बालिका हाॅकी प्रतियोगिता के प्रथम मैच में मेजबान छत्तीसगढ़ ने हाॅकी राजस्थान को 1 के मुकाबले 17 गोल से पराजित किया छत्तीसगढ़ की ओर से टीम की मधु सिदार ने 13 गोल प्रज्ञा साहू, काव्या सिंह ठाकुर रिया खलखो,मनप्रीत कौर ने 1-1 ने गोल किया वहीं राजस्थान की ओर से एक गोल मात्र पुष्पा कंवर ने किया।
दुसरे मैच में मध्य प्रदेश ने हाॅकी महाराष्ट्र को असानी से 10-0 गोल से हरा कर धमाकेदार जीत दर्ज की मध्यप्रदेश की ओर से बैक खेल रही नौशीन नाज़ ने 5 गोल अग्रिम पंक्ति की भाविका, साजिदा बेगम,प्रियांशी भंवर,केसर भाबर गीताश्री मम्मी,ने 1-1 ने गोल किया
उद्घाटन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अभिमन्यु मिश्रा,शकील अहमद,दिग्विजय श्रीवास्तव किशोर धीवर, शिवा चौबे,तीरथ गोस्वामी,दिलीप रावत, योगेश द्विवेदी,सचिन खोबरागड़े,अभिनव मिश्रा,हारून खान, सुखदेव निर्मलकार,कार्तिक यादव कृष्णा यादव आदि उपस्थित थे।










































