
राजनांदगांव राजीव नगर वार्ड 42 गौरव पथ स्थित मेजर ध्यानचंद की मूर्ति को क्षति पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई कर मूर्ति की मरम्मत करने की मांग की गई है । क्षेत्र के पार्षद ऋषि शास्त्री ने कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा है उन्होंने बताया कि मूर्तियों को विगत दिनों असामाजिक तत्वों द्वारा क्षति पहुंचाई गई है जिसकी मरम्मत कराने व इस मामले की जांच कराने मूर्तियों की सुरक्षा का इंतजाम करने की मांग पार्षद द्वारा की गई है । ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्षद मधुकर बंजारे , विनय झा , गणेश पवार, शरद पटेल , अवधेश प्रजापति सहित अन्य पार्षद उपस्थित थे।









































