back to top

राजनांदगांव : अलग-अलग रंगों की खुशबूदार फूलो की दुकान सजने लगा : लोगों के लिए बना आकर्षण केंद्र…

राजनांदगांव डोंगरगढ़ गोल बाजार बुधवारी पारा रेलवे चौक में अलग-अलग रंगों के खुशबूदार गुलाब फूल व पौधे की दुकान लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सुबह से ही घरों में गार्डनिंग व फूलों के पौधे लगाने वाले लोग अपनी पसंद के हिसाब से पौधे खरीदने पहुंच रहे हैं । समय के साथ-साथ लोग जागरूक हो रहे हैं जिसके चलते पौधे लग रहा है जिसमें गुलाब की विभिन्न प्रजाति के पौधे के साथ सिंजनेबल पौधे जैसे सफेद गेंदा, डहलिया सेवंती पिंटूनिया सालविया डैथस , जरबेला , विभिन्न रंगों में गुलहड़ के साथ-साथ फलदार पौधे अनार, नींबू ,चीकू, केला सहित अन्य पौधे देखने को मिल रहे हैं कन्या शाला रोड निवासी उमा जंघेल अजय चौरसिया ने बताया कि उन्हें बचपन से फूलों का शौक है ठंड में विभिन्न प्रकार के सीजनेबल फूलों की विभिन्न किस्में काफी मात्रा में बिकने आती है इस मौसम में खासकर गेंदा ,सेवती के फूल काफी आकर्षक लगते हैं फूल बेचने दुर्ग से आए बंगाली परिवार ने बताया कि माई की नगरी में फूलों के प्रति रुचि रखने वाले लोगों की संख्या काफी बढ़ती जा रही है प्रति सप्ताह उन्हें पौधे बेचकर तीन से पांच हजार रुपए मिल जाते हैं।

Advertisements


पर्यावरण प्रेमी एनआर देवांगन ,गोकुलदास अजय चौरसिया ने बताया कि घर के गमलों के साथ-साथ घर के बच्चे प्लास्टिक के बेकार पड़े डिब्बों में मिट्टी भरकर फूलों के पौधे लगाए हैं व साथ ही आंगन में बने क्यारियों में भी सीजनेबल फूलों के साथ-साथ बहार फूलों की कई प्रजातियों के पौधे का रोपण किया गया है। देवांगन बताते हैं कि सुबह सोकर उठते ही खिले हुए फूलों को देख कर मन में शांति का अनुभव होता है इसलिए घरों में फूलों का होना स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभप्रद है।

Advertisements

You cannot copy content of this page