राजनांदगांव : मोदी सरकार का नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधार ऐतिहासिक निर्णय- गीता घासी साहू…

राजनांदगांव।भारतीय जनता पार्टी की भाजपा नेत्री व राजनांदगांव जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू   ने केंद्र सरकार द्वारा नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधार का फैसला आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा यह आम आदमी की जिंदगी को आसान बनाने के साथ ही अर्थव्यवस्था को और मजबूत करेगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के प्राचीर से अपने भाषण में नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधार का वादा किया था, जिसे पूरा करते हुए केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में कटौती और सुधार किया गया

Advertisements

जो अभिनंदीय और सराहनीय है, जिससे आम आदमी, किसानों, एमएसएमई, मध्यम वर्ग, महिलाओं और युवाओं को लाभ होगा और व्यापक सुधार हमारे नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाएगाए विशेष रूप से छोटे

व्यापारियों और व्यवसायों के लिए व्यापार करने में आसानी होगी। भारत की अर्थव्यवस्था को सशक्त, पारदर्शी और समावेशी बनाने के इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।

गीता साहू ने कहा अब सिर्फदो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत रहेंगे और अब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत स्लैब खत्म हो जाएंगे, इन सुधारों के बाद रोजमर्रा के घरेलू सामान, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, कृषि उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल पहले से अधिक किफायती होंगे।