back to top

राजनांदगांव : चिखली पुलिस चौकी प्रभारी एवं सहायक उप निरीक्षक निलंबित, SP ने जारी किया आदेश…

08 सितंबर को थाना चिखली क्षेत्र में चाकू-तलवार से हमला कर दो लोगों की हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई

Advertisements

राजनांदगांव। जिले के थाना चिखली क्षेत्र में 7 सितंबर 2025 की सुबह हुई गंभीर घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चिखली पुलिस चौकी प्रभारी और सहायक उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया। मामला तब सामने आया जब निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव, सउनि इब्राहीम खान और सउनि सजिन इब्राहीम खान की लापरवाही के चलते अपराधियों ने खुलेआम हत्या की घटना को अंजाम दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 सितंबर को सुबह 8 बजे चिखली क्षेत्र में आरोपी अजयराजपूत एवं अन्य लोगों ने चाकू, तलवार, लाठी लेकर उत्पात मचाया। घटना के दौरान उन्होंने पीड़ित अजयराज सिंह राजपूत के घर में घुसकर मारपीट की और उसके पिता किशन राजपूत तथा सहयोगी राकेश तिवारी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई।

पीड़ित पक्ष ने 10:30 बजे पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस प्रशासन की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि आरोपियों को पकड़ा नहीं गया और अपराध की रोकथाम में विफलता रही। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने तत्काल प्रभाव से निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव, सउनि इब्राहीम खान और सउनि सजिन इब्राहीम खान को निलंबित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने आदेश में कहा कि लापरवाही के चलते कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी और हत्या जैसी गंभीर घटना घटित हुई। निलंबित कर्मचारियों को संबंधित मुख्यालय में उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही प्राथमिक जांच 7 दिनों में प्रस्तुत करने के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा गया है।

यह घटना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है और प्रशासन ने इसे लेकर सख्त कदम उठाए हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page