back to top

राजनांदगांव : मोबाइल का त्यागकर पुस्तकों को अपनाए यही जीवन को सही मार्ग देते हैं : सभापति पूर्णिमा कृष्णा साहू…


राजनांदगांव।छत्तीसगढ़ में 16 जून से नया शिक्षा सत्र प्रारंभ हो गया है। जिसमे छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान की शुरुआत की जा रही है। जिसका उद्देश्य शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को सुधारना है। इसके साथ ही सरकार की ओर से शिक्षकों और विद्यालयों का युक्तियुक्तकरण करते हुए शिक्षकविहीन और एकल शिक्षकीय विद्यालयों में शिक्षकों की प्राथमिकता से पदस्थापना की गई है। जिससे शिक्षा का अधिकार हर बच्चे तक पहुंच सके।

Advertisements


इसी तारतम्य में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत भेड़ीकला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भेड़ीकला के छात्र छात्राओं के साथ शिक्षक और पालकगण की सक्रिय भागीदारी में शाला प्रवेश उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।


सर्वप्रथम माता सरस्वती की पूजा अर्चना वंदना कर प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की गई। ततपश्चात अतिथियों का स्वागत के साथ ही नवआगंतुक प्रवेशित छात्र छात्राओं का स्वागत वंदन कर मिष्ठान खिलाकर गणवेश प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि राजनांदगांव जनपद पंचायत सभापति श्रीमती पूर्णिमाकृष्णा साहू ने सभी छात्र छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि मोबाइल का त्यागकर पुस्तकों को अपनाएं यही जीवन को सही मार्ग देते है।

मनोरंजन एवं खेलकूद के लिए स्कूल परिसर में झूले एवं बाल क्रीड़ा उद्यान विकसित किया जाएगा साथ ही बेहतर शिक्षा के लिए मेरिट में आने वाले छात्र छात्राओं को पंचायत से पुरुष्कृत किया जाएगा। श्रीमती पूर्णिमा साहू ने आगे कहा कि जीवन में शिक्षा के महत्व को समझे सभी विद्यार्थियों को शिक्षा में निरंतरता बनाए रखने का आग्रह किया उन्होंने आगे कहा कि मूल्य आधारित रोजगार परक शिक्षा पर आगे बढ़ने की आवश्यकता है

ताकि शिक्षा अध्ययन करने में उत्साह बना रहे।इस मौक़े पर गुलाब दास साहू शाला विकास समिति अध्यक्ष,बसंतीन नेताम सरपंच,देवंतीन देवांगन, संगीता, योगराज साहू,मानिक कतलम, प्रवीण देवांगन, ईश्वर साहू, बसंत चंद्राकर, वेदुराम साहू, खिलेश्वरी साहू, चैतन्य देवांगन,लोकेश्वरी साहू,जयराम साहू हाई स्कूल प्रिंसिपल, फेरू राम वर्मा प्रधान पाठक, नवीन सर एवं रोशन साहू समस्त शिक्षकगण,पंचगण एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page