
तृतीय चरण विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत राजीव नगर बसंतपुर मंे प्रथम शिविर का शुभारंभ
राजनांदगांव 25 फरवरी। भारत सरकार की योजनाओं से नागरिकों को जागरूक करने एवं शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से निकली विकसित भारत संकल्प यात्रा तृतीय चरण की मोबाईल वेन आज नगर निगम सीमा क्षेत्र में पहुंची। वेन के माध्यम से केन्द्र शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और योजनाओं का लाभ देने आज प्रथम शिविर प्रातः राजीव नगर, सामुदायिक भवन बसंतपुर मैदान में लगाया गया।
शिविर के प्रारंभ में नेताप्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, सांसद प्रतिनिधि श्री देवशरण सेन, पार्षद सर्वश्री शिव वर्मा, ऋषि शास्त्री, श्रीमती खेमीन यादव, पूर्व पार्षद श्री शेखर यादव, पार्षद प्रतिनिधि श्री राजेश यादव, श्री सेवकराम उईके, श्री जीवन चतुर्वेदी सहित निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता,

नयाब तहसीलदार श्री आर.एन. पटेल ने छत्तीसगढ़ महतारी की तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया तथा छत्तीसगढ़ राजगीत के माध्यम से शिविर का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ के पूर्व कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, प्र.कार्यपालन अभियंता श्री कामना सिंह यादव, सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, राजस्व अधिकारी श्री दीपक अग्रवाल ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। स्वागत पश्चात अतिथियों ने फिता काटकर शिविर का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में अतिथियों ने हितग्राहियों से मुलाकात कर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने उपस्थित जनों को संकल्प दिलाई, और सभी विभाग द्वारा लगाये गये स्टालो का अवलोकन किया। साथ ही अतिथियों द्वारा मोबाईल वेन का स्वागत किया गया, वेन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के वाचन तथा चलचित्र के माध्यम से विकसित भारत के उद्देश्य की समान्य जानकारी दी गयी।
नेता प्रतिपक्ष श्री यदु ने शिविर को संबोधित करते हुये कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तृतीय चरण के प्रथम शिविर का आज बसंतपुर राजीव नगर में शुभारंभ हो रहा है, शिविर का प्रमुख उद्देश्य यह है कि शासन ने जो योजना लागू की है उसका लाभ लोगों को मिला की नहीं, मिला तो कितना मिला, जिनको मिला वो अपना अनुभव बता रहे है, जिन्हें लाभ नहीं मिला उन्हें लाभ देने शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं इस मंच के माध्यम से प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद देता हूॅ, जिन्होंने केन्द्र सरकार की योजना का लाभ देने संकल्प यात्रा प्रारंभ किये। उन्होंने वार्डवासियों से शिविर में उपस्थिता होकर योजना का लाभ लेने की अपील की है।
सांसद प्रतिनिधि श्री सेन, पार्षद श्री शिव वर्मा व श्रीमती खेमीन यादव ने भी अपने संबोधन में मोदी सरकार को धन्यवाद देते हुये कहा कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ देने चरणबद्ध वार्डो में शिविर लगाया जा रहा है, तीसरा चरण का पहला शिविर आज राजीव नगर में लगा है, जहॉ योजनाओं का लाभ वार्डवासियों को दिया जावेगा।
उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना का लाभ लेने महिलाओं ने बड़ी संख्या में आवेदन भरे है, जिसका लाभ उनकों 8 मार्च 2024 से मिलेगा।
कार्यक्रम में स्वागत उदबोधन देते हुये आयुक्त श्री गुप्ता ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर के संबंध में जानकारी देते हुये केन्द्र सरकार की योजनाओं एवं उसके लाभ के बारे में क्रमवार जानकारी दिये।
उन्होंनंे बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तृृतीय चरण में आज से शिविर प्रांरभ होकर 27 फरवरी 2024 तक दो पालियो में चलेगा, जिसमें आज राजीव नगर सामुदायिक भवन बसंतपुर मैदान तथा द्वितीय शिविर लखोली गौठान मैदान, कल 26 फरवरी को नवागांव मिडिल स्कूल मैदान तथा चिखली स्कूल मैदान मंे एवं अंतिम दिन 27 फरवरी को पेण्ड्री रमन बाजार मैदान में व मोहारा गौठान मैदान में शिविर आयोजित होगा।
जहॉ वार्डवासी उपस्थित होकर शासन की योजनाओं का लाभ लेगे।
शिविर में वार्डवासियों ने विभिन्न योजनाओं के लिये किया आवेदन
विभिन्न वार्डो के 500 सौ से अधिक लोग शिविर में उपस्थित होकर एवं पोर्टर के माध्यम से योजनओं का लाभ लेने पंजीयन कराया।
प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के लिये 15 लोगों ने पंजीयन कराया, आयुष्मान कार्ड के लिये 200 ने, आधार के लिये 30 ने, उज्जवला योजना के लिये 15 ने, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिये 15 ने, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिये 6 लोगों ने पंजीयन कराया तथा सैकडों लोगों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेकर आवेदन लिये। शिविर में 75 से अधिक लोगां कों चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया गया, जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं आयुष विभाग द्वारा मरीजो की जॉचकर दवाई का वितरण किया गया।
मेरी कहानी मेरी जुबानी के माध्यम से 05 लोगों ने किया अनुभव साझा
केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के पहल के तहत 05 लोगों ने अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने आयुष्मान कार्ड तथा केन्द्र सरकार की योजना के द्वारा लिये गये लाभ की जानकारी देकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके अलावा विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में ऑनलाईन क्विज में भी 16 लोगांे ने भाग लिया। कार्यक्रम में नगर निगम के अलावा स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दिये।
शिविर में नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु सहित पार्षदों व जनप्रतिनिधियों ने आयुष्मान कार्ड, महिला समूहों को ऋण तथा उज्जवला योजना के तहत गैस चुल्हा उपलब्ध कराया तथा अतिथियों ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर बच्चों का अन्नप्राशन किया एवं स्वस्थ बालक व बालिका को पुरूस्कृत किया।
कार्यक्रम का संचालन महापौर परिषद के सचिव श्री संजीव कुमार मिश्रा ने किया। शिविर में बड़ी संख्या में हितग्राही, लाभार्थी,वार्डवासी तथा अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।









































