
राजनांदगांव, 28 जुलाई 2025 राजनांदगांव नगर निगम के वार्ड क्रमांक 24 (शीतला माता वार्ड, जमातपारा क्षेत्र) में “मोर पार्षद मोर द्वार” अभियान के तहत पार्षद शैंकी बग्गा द्वारा जनसेवा और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु एक सराहनीय पहल की गई।

कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत वृद्धा, विधवा एवं विकलांगता पेंशन प्राप्त करने वाले हितग्राहियों का घर-घर जाकर “Beneficiary Satyapan App” के माध्यम से भौतिक सत्यापन किया गया, ताकि हितग्राहियों को उनकी पेंशन राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से निरंतर और समय पर मिलती रहे। इस प्रयास से हितग्राहियों को नगर निगम के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।

पार्षद शैंकी बग्गा ने क्षेत्र के जनमानस से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। साथ ही संबंधित विभागों से तत्काल संपर्क कर समस्याओं के समाधान हेतु निर्देशित भी किया गया।
इस दौरान असंगठित एवं भवन निर्माण श्रमिकों के बच्चों को छत्तीसगढ़ शासन की “श्रमिक छात्रवृत्ति योजना” के तहत ₹500 से ₹10,000 तक की छात्रवृत्ति दिलवाने हेतु फॉर्म भरवाए गए।

पूर्व आईईएस अधिकारी और आईआईटी बॉम्बे से एमटेक कर चुके शैंकी बग्गा ने कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु मैं केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। जनसेवा ही मेरा संकल्प है।”
इस अभियान ने वार्डवासियों में संतोष और भरोसा जगाया है, और स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधि की सक्रियता का प्रभाव साफ़ नजर आ रहा है।









































