राजनांदगांव: यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह में सारथी दिवस का आयोजन ,वाहन चालकों को सम्मानित किया गया…

एनएसएस शिविर में यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया

राजनांदगांव। आज दिनांक 24.01.2026 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के 24वे दिन पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर श्री पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी नवरतन कश्यप के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा नया बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन, पुराना बस स्टैण्ड, महावीर चौक में अच्छे वाहन चालकों को प्रोत्साहित करने एवं अन्य वाहन चालकों को सुरक्षित वाहन चालन हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से सारथी सम्मान दिवस का आयोजन किया गया।

सारथी दिवस (ड्राईवर दिवस) के अवसर पर बस, ऑटो चालक जो सीट बेल्ट व वर्दी धारण कर वाहन चलाते पाये गए एवं यातायात नियमों का पालन करने पर वाहन चालकों को गुलाब फूल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, शराब सेवन कर वाहन न चलाने, ओव्हर स्पीड, ओव्हर लोड, रांग साईड, बिना सीट बेल्ट वाहन नही चलाने यातायात एवं राजनांदगांव पुलिस द्वारा अपील की गई। साथ ही चौक-चौराहों में अन्य वाहन चालकों को पाम्पलेट-पोस्टर वितरण कर यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार किया गया।

यातायात पुलिस द्वारा दिग्विजय कॉलेज द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर ग्राम घोरदा में यातायात नियमों के बारे जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम में यातायात पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन, वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग के अनिवार्यता, बिना लायसेंस वाहन चलाने के दुष्परिणाम, यातायात नियमों के उल्लंघन पर होने वाली कानूनी कार्यवाही एवं सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली जन-धन की हानि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हे यातायात नियमों का पालन करने एवं दूसरों को भी प्रेरित करने हेतु समझाईश दी गई। कार्यक्रम में 100 लोग लाभान्वित हुए।

राजनांदगांव यातायात पुलिस की आम लोगो से अपील है कि आप अपने परिवार एवं स्वयं के सुरक्षा के लिए बिना हेलमेट दुपहिया वाहन न चलायें, दुपहिया वाहन में तीन सवारी न चले, वाहन चलाते समय मोबाईल मे बात न करे, तेज गति से वाहन न चलाये, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगायें। नशे के हालत में कभी भी वाहन न चलाये, नियंत्रित गति में वाहन चलायें, सम्पूर्ण यातायात नियमों का पालन करें। यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से यातायात जनजागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।