राजनांदगांव : यात्री प्रतीक्षालय के पास 01आरोपी से 11 kg 925 ग्राम गांजा कीमत 1,20,000/- रुपये को थाना सोमनी पुलिस ने किया जप्त…

राजनांदगांव – ग्राम इंदावानी चौक यात्री प्रतीक्षालय के पास से 01आरोपी के कब्जे से 11 kg 925 ग्राम कीमती 1,20,000/- रुपये को थाना सोमनी पुलिस ने किया जप्त ।

आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 20 ख NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया जेल।

आरोपीः- मोहम्मद सनी पिता मोहम्मद लाला उम्र 25 साल, साकिन ब्लाक 06 बड़ी बाजार, मकान मालिक रहमान का घर सतना, थाना कोतवाली सतना, जिला सतना मध्यप्रदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनादगांव श्री अभिषेक मीना के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव  शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक कृषणा पाटले के नेतृृत्व मे असामाजिक तत्वों एवं अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वालो के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 21.09.2023 को मुखबीर की सूचना पर घटना स्थल ग्राम इंदावानी चौक यात्री प्रतीक्षालय के बाजू में रेड कार्यवाही कर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।