back to top

राजनांदगांव : निर्माण कार्य में तेजी लाने, गणेश पर्व को देखते हुये पेचवर्क करने ,विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने के दिये निर्देश…

आयुक्त ने ली तकनीकि अधिकारियों की बैठक

Advertisements

राजनांदगांव 21 सितम्बर। निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता आज अपने कक्ष में तकनीकि अधिकारियों की बैठक लेकर सभी अधिकारियों से शहर में चल रहे निर्माण कार्यो की एवं योजना के कार्यो के प्रगति की जानकारी लेकर कार्य में तेजी लाकर समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गणेश पर्व को देखते हुये शहर में पेचवर्क, के आलवा विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने, के साथ साथ अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित कियेे।


बैठक में आयुक्त श्री गुप्ता ने शहर में चल रहे निर्माण कार्यो की वार्डवार जानकारी लेकर समस्त निर्माण कार्य में तेजी लाकर समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी उप अभियंताओं से शहर के स्कूलों में चल रहे मरम्मत कार्य तथा नियमितिकरण के संबंध में जानकारी ली,

उप अभियंताओं ने जानकारी दी कि स्कूल मरम्मत अंतिम चरण में है, साथ ही नियमितिकरण कुछ शेष है, आयुक्त ने कहा कि दोनों कार्य सप्ताह के अंत तक पूर्ण करे। उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणा,

विधायक, सांसद निधि व अन्य योजना के कार्यो की प्रगति की जानकारी लेकर मुख्यमंत्री घोषणा के कार्यो को प्राथमिकता देते हुये जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यो की शासन को उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजना सुनिश्चित करे, जिन कार्यो की उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं भेज पाये है उसे तत्काल भेजना सुनिश्चित करे।


आयुक्त श्री गुप्ता ने सिटी बस संचालन एवं गौठान निर्माण के प्रगति के संबंध मे जानकारी ली, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके ने बताया कि 20 सिटी बसों में 6 सिटी बस का संचालन हो रहा है, शेष सिटी बसो के मरम्मत के लिये शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। गौठानों में नवागॉव, कन्हारपुरी में शेड लगाने का कार्य चालू है।

आयुक्त ने कहा कि सिटी बस के लिये शासन से सम्पर्क कर प्रगति की जानकारी लेवे तथा गौठान निर्माण जल्द पूर्ण करे। इसके अलावा एस.टी.पी. की क्षमता बढ़ाने नाला निर्माण के लिये प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने वार्डो के लिये स्वीकृत निर्माण कार्य जिसकी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है,उसे शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिये तथा मतदान केन्द्रों में रैप बनाने निरीक्षण कर कार्यवाही करे।

उन्होंने कहा कि डामरीकरण के लिये डब्लू.एम.एम. कार्य जल्द प्रारंभ करे, ताकि बारिश पश्चात डामरीकरण किया जा सके। इसके अलावा गणेश पर्व मंे शहर के सड़कों में पेचवर्क करना सुनिश्चित करे, विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करे, साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्था भी पूर्ण करने कहा। बैठक में सहायक अभियंता एवं उप अभियंतागण उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page