
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी द्वारा आज सदन में पेश किये गए 2026-27 के बजट संकल्प को लेकर पार्षद एवं शिक्षा विभाग के चेयरमैन आलोक श्रोती ने इसे प्रदेश के विकास को बल देने वाला युवाओं का बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट न केवल प्रदेश की तरक्की और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा बल्कि युवाओं के लिए भी इस बजट में कई प्रावधान किए गए हैं । जिससे इसका सीधा लाभ युवाओं की शिक्षा, उनकी नौकरी और उनकी आत्मनिर्भरता का मार्ग तय करेगा । भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं पार्षद आलोक श्रोती ने कहा कि यह बजट युवाओं के लिए भी खास है।

इस बजट में शिक्षा के लिए राज्य के विश्वविद्यालयों को 731 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाएगा जिससे व्यवसायिक परीक्षा मण्डल की क्षमता वृद्धि एवं विस्तार होगा, वहीं 100 करोड़ रुपये स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना के लिए, आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों का अधोसंरचना उन्नयन के लिए 50 करोड रुपये, नवीन सीजी आईटी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित कवर्धा, रायगढ़, जशपुर एवं जगदलपुर में स्थापना के लिए 38 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं सीजी एसीई प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु 33 करोड़ रूपये सहयता और 35 करोड़ रुपये 36 आईएनसी सीजी इनोवेशन सेंटर एवं एसटीपीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए प्रावधान किया गया है।
शिक्षा के साथ मूलभूत सुविधा पर फोकस
पार्षद शिक्षा विभाग के चेयरमैन आलोक श्रोती ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए भी बजट में प्रावधान किए गए हैं ताकि युवाओं को बेहतर शिक्षा के साथ अच्छी सुविधा भी मिल सके । उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने बजट में 25 महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये, 25 करोड़ रूपये रायपुर में मेगा परीक्षा केंद्र के लिए, 20 करोड़ रुपये ट्रिपलआईटी में अधोसंरचना विकास के लिए और दुर्ग, जशपुर, रायपुर, बलौदाबाजार एवं रायगढ़ स्थित 5 सरकारी महाविद्यालयों में उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना हेतु 15 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता
इस बजट में युवाओं के शिक्षा में होने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए 10 करोड़ मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना, सभी नालंदा पुस्तकालयों में करियर काउंसलिंग केंद्र के लिए 10 करोड़ रुपये और 5 करोड़ रुपये छत्तीसगढ़ युवा दर्शन योजना के लिए रखा है।









































