राजनांदगांव: राजनांदगांव के आरक्षक सितलेश पटेल ने थाईलैंड में रचा इतिहास, वर्ल्ड स्ट्रेंथलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में जीता सिल्वर मेडल…

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ — जिले के लिए गर्व का क्षण तब आया जब आरक्षक क्रमांक 505 सितलेश पटेल ने थाईलैंड के पटाया शहर में आयोजित वर्ल्ड स्ट्रेंथलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 16 से 19 जुलाई 2025 के बीच आयोजित हुई थी।

Advertisements

सितलेश पटेल वर्तमान में आईजी ऑफिस राजनांदगांव में पदस्थ हैं और उन्हें लगातार भारत का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों में गिना जाता है। उनकी इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम, पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री अभिषेक शांडिल्य और पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

तीनों खेलों में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता हैं सितलेश

सितलेश पटेल भारत के एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग और स्ट्रेंथलिफ्टिंग—तीनों खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। इससे पहले भी उन्होंने 22 से 28 अप्रैल 2025 के बीच यूएई, दुबई में आयोजित 11वीं अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था।

भारत का परचम अंतरराष्ट्रीय मंच पर फहराया

सितलेश पिछले कई वर्षों से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं और हर बार देश के लिए पदक जीतकर लौटे हैं। उनकी इस निरंतर सफलता ने न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

समाज और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा

सितलेश पटेल की उपलब्धियां युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि लगन, मेहनत और समर्पण से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।