राजनांदगांव : राजनांदगांव में सरकारी सप्लायर्स के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू का छापा, कई दस्तावेज जब्त…

डीएमएफ घोटाले की जांच में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, राजनांदगांव में तीन व्यापारियों के ठिकानों पर छापामार कार्यवाही

राजनांदगांव। जिले में एक बार फिर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के तीन नामी कारोबारियों — भंसाली, नांहटा और अग्रवाल — के ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्यवाही की है। बताया जा रहा है कि ये सभी कारोबारी सरकारी सप्लाई और माइनिंग व्यवसाय से जुड़े हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर से आई लगभग 10 गाड़ियों में 30 से अधिक अधिकारियों की टीम ने सोमवार सुबह राजनांदगांव में एक साथ तीन स्थानों पर दबिश दी। इनमें भारत माता चौक स्थित अग्रवाल निवास, सत्यम विहार स्थित नांहटा का घर, और कामठी लाइन स्थित भंसाली के आवास और कार्यालय शामिल हैं।