
राजनांदगांव – विगत दिन जारी हुए पीएससी के रिजल्ट में राजनांदगांव की आस्था बोरकर ने पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में टॉप किया है। छत्तीसगढ़ राज्य पीएससी कि टॉपर कुमारी आस्था बोरकर पिता श्री ध्रुवराज बोरकर राजनांदगांव ममता नगर निवासरत है पिता वरिष्ठ अभियंता दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कार्यरत है माता श्रीमती सुशीला बोरकर गृहणी है l बोरकर की स्कूली शिक्षा श्री महावीर जैन विद्यालय दुर्ग और गुजराती राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव तथा कॉलेज शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव से एमएससी भौतिक में स्नातकोत्तर है।

कुमारी आस्था शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है। आस्था का पीएससी परीक्षा में प्रयास 2018 से जारी रहा, उनका यह तीसरा प्रयास है। 2019 की परीक्षा में सीईओ जनपद पंचायत पद के लिए चयन हुआ था। छत्तीसगढ़ राज्य पीएससी में टॉपर होने पर बौद्ध समाज सहित नगर में हर्ष व्याप्त है। सुश्री आस्था बोरकर ने बातचीत में बताया कि उनकी सफलता के पीछे महानदी कैरियर कोचिंग केसर संजय जैन जी का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है।









































