राजनांदगांव : राजस्व वसूली के लिये 8 फरवरी से 15 मार्च तक 25 वार्डो में शिविर आयोजित…


शत प्रतिशत वसूली के लिये घर घर जाकर राजस्व वसूली करने आयुक्त ने दिये निर्देश

Advertisements

राजनांदगांव 11 फरवरी। कम राजस्व वसूली एवं वित्तीय वर्ष 2021-22 की समाप्ति को ध्यान में रखते हुये नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने वसूली में तेजी लाने वार्डो में शिविर लगाने के साथ साथ घर घर जाकर राजस्व वसूली करने के निर्देश राजस्व अमला को दिये है। उन्होंने कहा कि टीम गठित कर प्रतिदिन बड़े बकायादारों से समक्ष में जाकर सम्पर्क कर वसूली करंे।

उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्र.राजस्व अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर एवं राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक तथा उनके अधिनस्थ सहायक राजस्व निरीक्षक व प्र.सहायक राजस्व निरीक्षक प्रतिदिन 25 से अधिक घरों से सम्पर्के कर राजस्व वसूली को गति प्रदान करेंगे। तभी वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक शत प्रतिशत वसूली करना संभव होगा।


आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने राजस्व शिविर के संबंध में बताय कि कम राजस्व वसूली पर प्रत्येक माह वार्डो में शिविर का आयोजन किया जा रहा है और इस माह दिनांक 8 फरवरी से 15 मार्च तक 25 वार्ड में शिविर का आयोजन किया जा रहा हैै।

जिसके तहत वार्ड नं. 5,6,7,12,13,17,23,24,25,26,27,28,30,33,36,37,38,39,40,43,44,45,46,48 व 49 मेें प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया है। जहॉ राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक व सहायक राजस्व निरीक्षक शिविर के अलावा घर घर संम्पर्क कर राजस्व वसूली करना सुनिश्चित करेंगे।