राजनांदगांव: राजेंद्र प्रसाद वार्ड में आम आदमी पार्टी चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन…

राजनांदगांव। नगरीय निकाय चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने स्टेशन पारा स्थित वार्ड नंबर 11 राजेन्द्र प्रसाद वार्ड में पार्टी चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया है। आम आदमी पार्टी से महापौर प्रत्याशी के रूप में कमलेश स्वर्णकार चुनावी मैदान में हैं वहीं वार्ड नंबर 11 से पार्षद प्रत्याशी के रूप में राजेन्द्र बबलू सोनी चुनावी मैदान में है। आम आदमी पार्टी कार्यालय का उद्घाटन महापौर प्रत्याशी कमलेश स्वर्णकार और राजेंद्र बबलू सोनी की उपस्थिति में वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा फीता काटकर छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया है।

Advertisements

राजेंद्र प्रसाद वार्ड नंबर 11 के पार्षद प्रत्याशी ने कहा कि मेरा प्रमुख उद्देश्य वार्ड के नागरिकों को बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराना और एक स्वच्छ, सुंदर तथा विकसित सर्वसुविधायुक्त वार्ड का निर्माण करना है।

श्री राजेंद्र बबलू सोनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी का उद्देश्य ही साफ है पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के एजेंडा में कार्य कर अंतिम छोर के व्यक्तियों तक सारी सुविधाओं को उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित सार्वजनिक वार्ड का निर्माण करना एवं वार्ड में स्वास्थ्य केन्द्र और और सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छ एवं सुचारू व्यवस्था करना, शिक्षा, पेयजल समस्या, विद्युत समस्याओं पर कार्य करेंगे।

आपको बता दें कि राजेंद्र प्रसाद वार्ड नंबर 11 स्टेशन पारा से भाजपा ने वार्ड पार्षद पद के लिए सतीश गजभिए को टिकट दिया है वही कांग्रेस ने छोटेलाल रामटेके को वार्ड पार्षद पद के लिए प्रत्याशी बनाया है। इसी वार्ड से आम आदमी पार्टी ने वार्ड के वरिष्ठ और अनुभवी नेता राजेन्द्र बबलू सोनी को पार्षद पद के लिए प्रत्याशी बनाया है।