राजनांदगांव: राज्य के विकास के लिए संकल्पित संकल्प बजट- मधुसूदन यादव…

5 साल के शुन्यता के बाद राजनांदगांव विकास की ओर अग्रसर

Advertisements

छत्तीसगढ सरकार ने शहर विकास के लिए लगभग 50 करोड रूपये का प्रावधान रखा

राजनांदगाँव 24 फरवरी। महापौर श्री मधुसूदन यादव जी ने आज छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी के द्वारा विधानसभा में 2026-27 का जो बजट प्रस्तुत किया है उसे समस्त वर्गों के कल्याण एवम छत्तीसगढ़ के चौतरफा विकास के लिए बेहतरीन बजट निरूपित किया है , श्री यादव ने कहा कि राज्य का कुल अनुमानित बजट लगभग 1.72 लाख करोड़ रुपये प्रावधान किया गया है और जिसे “संकल्प बजट” के नाम से पेश किया गया है वह निश्चित रूप से राज्य के विकास के संकल्पित बजट है क्योंकि इसके प्रावधान सबके कल्याण के लिए है। उन्हांेने कहा कि राज्य शासन ने पेयजल सहित शहर विकास के लिए लगभग 50 करोड रूपये की सौगात दी है। जिसके लिए हम मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी का आभारी है।


श्री यादव ने इस बजट को एक समग्र एवम आर्थिक रूप से संतुलित दस्तावेज बताया हैं, जिसमें सामाजिक सुरक्षा, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और आर्थिक सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल हैं। श्री यादव के अनुसार बजट के मुख्य तथ्यों में महिला सशक्तिकरण के लिए ‘रानी दुर्गावती योजना’ के तहत 18 वर्ष की आयु पर बेटियों को 1.50 लाख की आर्थिक सहायता।’ देने का निर्णय,एवम महातारी वंदन योजना सहित महिलाओं के लिए सामाजिक कल्याण योजनाओं के लिए किये गए वित्तीय प्रावधान महिलाओं के उत्थान के लिए मिल का पत्थर साबित होगा इसी तरह किसानों के हित में जो योजनाएँ और सहायता प्रावधान किये गए है वह भी महत्वपूर्ण है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बजट में अनेक प्रावधान किए गए है।


महापौर श्री यादव ने कहा कि सरकार ने इस बजट में राजनांदगांव शहर को विकास की ओर अग्रसर करने लगभग 50 करोड रूपये का प्रावधान रखा है। राजनांदगाँव में फिजियोथेरेपी कॉलेज का प्रावधान नवाचार है, जबकि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को एजुकेशन हब बनाने और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से महत्वपूर्ण परिवर्तन होगा इसी तरह से मोहरा एनीकट की ऊंचाई बढ़ाने से निगम को जल संकट की समस्या से निजात मिलेगी जबकि मोंगरा बैराज से पाइप लाइन का विस्तार ने बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा कर दिया है। इसी प्रकार शहर में पेयजल सप्लाई के लिए पाईप लाईन विस्तार, 3 नग ओव्हर हैड टैंक, मोहारा जल सयंत्रगृह का मरम्मत सहित शहर के रेवाडीह, गोकुलनगर, जी.ई.रोड से लखोली, आर.के.नगर से डोंगरगांव रोड चौडीकरण तथा लखोली,कन्हारपुरी, मोहारा बाईपास तक नाला निर्माण की सौगात मिली है।

इसके अलावा राजनांदगांव जिले में विकास कार्य के लिए भी बजट में प्रावधान रखा गया है। जिसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव सहाय जी,विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी, नगरीय निकाय मंत्री श्री अरुण साव जी एवं सांसद श्री संतोष पाण्डे जी का हृदय से धन्यवाद है।
श्री यादव ने बजट दस्तावेज में शामिल सामाजिक कल्याण और आर्थिक विकास की पहलों को ग्राम, किसान, महिला और युवाओं के हित में सकारात्मक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट संवृद्धि, समावेशन और विकास के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक मजबूत वित्तीय रूपरेखा प्रस्तुत करता है। श्री यादव ने आशा जताई कि इन प्रावधानों का व्यावहारिक क्रियान्वयन राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास को और गति देगा।